HomeNationalफर्जी बाबा के चरणों की धूल के फेर में जान गंवा बैठे...

फर्जी बाबा के चरणों की धूल के फेर में जान गंवा बैठे सैकड़ो अंधभक्त

खबर संसार हाथरस.फर्जी बाबा के चरणों की धूल के फेर में जान गंवा बैठे सैकड़ो अंधभक्त.जिन्होंने कभी अपने माँ बाप के चरणों की धूल माथे पर नहीं लगाई, वे फर्जी बाबा के चरणों की धूल के फेर में जान गंवा बैठे 135 लोग और सैकड़ो घायल . जी हा समाज में अंधभक्ति और अंधभक्तो की कमी नहीं है. लाखों की संख्या में बाबा की धूल को माथे पर लगाने की चाहत का पागलपन 135 लोगो को इस जहाँ से रुकसत कर गया और बाबा यानि सूरजपाल सिंह उर्फ़ भोले बाबा आधा दर्जन मामलो में नामजद है जिसमे नाबालिग यौन उत्पीड़न का भी मामला है.

फर्जी बाबा के चरणों की धूल के फेर में जान गंवा बैठे सैकड़ो अंधभक्त

पाठकों को बताये चले कि सूरजपाल सिंह उर्फ भोले बाबा कभी एलआईयू में खुफिया सूचनाओं के संग्रह किया करते थे। नौकरी से सूरजपाल का मोह भंग हुआ और 1997 में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर नौकरी छोड़ दी। इसके बाद सूरजपाल भोले बाबा बन गए।और आज लाखों अंधभक्तो का मलिक बना बैठा है. सूत्रों अनुसार भोले बाबा के पास अब अकूत संपत्ति का मलिक बना बैठा है. इस घटना के बाद जाँच में क्या निकलता है ये अलग बात है लेकिन ऐसे फर्जी बाबाओं के जाल से लोग कैसे निकलेंगे ये बड़ा सबाल है.

मरने वालों और घायलों को केंद्र और राज्य से मदद 

फिलहाल उप्र के मुख्यमंत्री योगी अतित्यनाथ ने 24 घंटे में रिपोर्ट मांगी है दो कैबिनेट मंत्री भेजे है और थोड़ी देर बाद वो खुद मौका मुयाना करने आ रहे है पीएम मोदी की और से मृतक को 4 लाख घायल को 50 हजार तो सी एम योगी की और से मृतक को 2 लाख तो घायल को 50 हजार रुपये देने की घोषणा की गई है और पीएम मोदी और सी एम ने श्रद्धांजलि दी है. घटना के बाद हड़कंप मचा हुआ है लाखों लोगो की सुरक्षा में सिर्फ 72 लोग थे ये बड़ा आश्चर्य है या तो अधिकारी को अंदाजा नहीं होंगा और परमिशन दे दी.

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.