HomeNationalअगर दुश्मन ने हमें उकसाया तो हम परमाणु हमला कर देंगे :...

अगर दुश्मन ने हमें उकसाया तो हम परमाणु हमला कर देंगे : किम जोंग-उन

जी, हां आप ने सही पढ़ा उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन ने कहा है कि अगर दुश्मन उसे परमाणु हथियारों से उकसाएगा तो उत्तर कोरिया परमाणु हमला करने से नहीं हिचकिचाएगा।

जानकारी के अनुसार, किम ने उत्तर कोरिया को उसके हालिया अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) प्रक्षेपण अभ्यास पर बधाई देने के लिए सेना के मिसाइल कार्यालय में सैनिकों के साथ एक बैठक के दौरान यह टिप्पणी की।

उन्होंने कहा कि परीक्षण ने सशस्त्र बलों की वफादारी और मजबूत रुख को प्रदर्शित किया और यह आक्रामक जवाबी कार्रवाई के तरीके और डीपीआरके की न्‍यूकिलर रणनीति और सिद्धांत के विकास का एक स्पष्ट विवरण है, जब दुश्मन उकसावे तो परमाणु हमले से भी नहीं हिचकिचाना।

अभी उत्‍तर कोर‍िया ने सोमवार को आईसीबीएम का परीक्षण किया था

डीपीआरके उत्तर के आधिकारिक नाम, डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया का संक्षिप्त रूप है। उत्तर कोरिया ने इस सप्ताह कहा कि उसने बढ़ती अमेरिकी शत्रुता के खिलाफ अपने परमाणु बलों की युद्ध तत्परता का आकलन करने के लिए सोमवार को अपने नवीनतम आईसीबीएम का परीक्षण किया था।

संयुक्त राज्य अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान के शीर्ष राजनयिकों ने बुधवार को एक संयुक्त बयान जारी कर उत्तर कोरिया के हालिया बैलिस्टिक मिसाइल प्रक्षेपण की निंदा की और प्योंगयांग से बिना किसी पूर्व शर्त के ठोस बातचीत में शामिल होने का आग्रह किया। किम ने कहा कि सोमवार के प्रक्षेपण ने सेना की उच्च गतिशीलता और तेजी से हमला करने की क्षमता को दिखाया और अपनी युद्धक क्षमता को और मजबूत करने के प्रयासों का आह्वान किया।

इसे भी पढ़े-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण किया

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.