गाजियाबाद, खबर संसार। अगर वैष्णो देवी (vaishno devi) की यात्रा प्लान कर रहे हैं और वहां के लिए हेलीकाप्टर की टिकट (helicopter ticket) बुक कराने की सोच रहे हो तो सावधान हो जाएं। कहीं आप ठगी का शिकार न हो जाएं। साइबर ठग (cyber crime) फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों को ठग रहे हैं। ऐसा ही एक मामला गाजियाबाद में आया है।
इससे पहले इसी तरह के सात और मामले आ चुके हैं, जहां पर हेलीकॉप्टर टिकट के नाम पर ठगा गया है। मामले की शिकायत साइबर सेल से की गई है। साइबर सेल के सुमित कुमार ने बताया कि हेलिकॉप्टर का टिकट बुक करने के नाम पर ठगी के कई मामले सामने आए हैं। मोबाइल नंबर, खाता संख्या और वेबसाइट के आधार पर ठगों को ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है।
ठगी के सात मामले अभी तक सामने आए
गाजियाबाद एसपी सिटी निपुण अग्रवाल के अनुसर सिहानी गेट के लोहिया नगर निवासी दिनेश मित्तल मेडिकल स्टोर चलाते हैं। उनके बेटे कार्तिक मित्तल को अपने तीन अन्य परिजनों के साथ 13 दिसंबर को वैष्णो देवी की यात्रा पर जाना है। उनका प्लान कटरा से सांझी छत तक हेलिकॉप्टर से जाने का था।
इसके लिए उन्होंने श्रीमाता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की वेबसाइट पर खोजा तो उस दिन का कोई टिकट नहीं मिला। कार्तिक का कहना है कि उनके दोस्तों ने बताया कि कमीशन एजेंट पहले ही टिकट बुक करा लेते हैं, जिसके चलते अधिकृत वेबसाइट पर टिकट की संख्या फुल मिलती है। इसलिए अन्य वेबसाइट के जरिये टिकट बुक कर लो।
इसे भी पढ़े-कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे जनरल बिपिन रावत का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त
उन्होंने वेबसाइट पर टिकट के लिए आवेदन किया तो कॉलर ने पूछा कि कितने टिकट बुक कराने हैं। उन्होंने चार लोगों का टिकट बुक करने के लिए कहा। कॉल करने वाले ने कहा कि 13 दिसंबर की सुबह 10.15 बजे के टिकट उपलब्ध हैं, अगर बुक कराने हैं तो चारों लोगों के आधार कार्ड और कोरोना वैक्सीनेशन की रिपोर्ट भेज दो।
बाद में पता चला ठगी हो गई
दस्तावेज भेजकर उन्होंने रुपये खाते में ट्रांसफर कर दिया। कार्तिक ने कटरा से सांझी छत जाने के टिकट बुक कराया था, लेकिन उनके व्हॉट्सएप पर जो टिकट भेजा गया, वह सांझी छत से कटरा आने का था। उन्होंने कॉल करके सही टिकट भेजने की बात कही तो कॉलर ने कहा कि तीन अन्य टिकटों पैसे आने के बाद ही टिकट बुक हो सकेगा। इसके बाद उन्होंने तीन अन्य टिकट के पैसे भी ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद पता चला कि उनके साथ ठगी हो गई है।
फेसबुक से जुड़ने के लिए क्लिक करें







