HomeUncategorizedअपनी पीठ का रखना है पर्याप्त ख्याल तो घर पर ही बनाएं...

अपनी पीठ का रखना है पर्याप्त ख्याल तो घर पर ही बनाएं यह बैक स्क्रब

ज्यादातर लोग अपने फेस का ही पूरी तरह से ख्याल रखते हैं। लेकिन पीठ की तरफ उनका ध्यान कम ही जाता है। दरअसल, पीठ तक उनका हाथ आसानी से नहीं जाता और इसलिए वह उसे अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसे में पीठ पर डेड स्किन सेल्स जमा हो जाते हैं। हालांकि, अगर आप अपनी स्किन के अन्य पार्ट्स की तरह अपनी पीठ का भी पर्याप्त ख्याल रखना चाहते हैं तो ऐसे में घर पर ही बैक स्क्रब बनाया जा सकता है।

ओटमील से बनाएं back scrub

ओटमील और कॉफी की मदद से भी एक बैक स्क्रब तैयार किया जा सकता है। इसके लिए आप पहले ओटमील को दरदरा पीस लें। अब आप दो कप ओटमील, कॉफी ग्राइंडस और ब्राउन शुगर लेकर मिक्स कर लें। अब, इसमें कुछ चम्मच शहद और जैतून का तेल मिलाएं। अब आप पीठ पर मौजूद डेड स्किन सेल्स को हटाने के लिए इस स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते हैं।

पपीते से बनाएं बैक स्क्रब

पपीते की मदद से भी एक बेहतरीन स्क्रब बनाया जा सकता है। इसके लिए आपको 1/2 कप समुद्री नमक, 1/2 कप चीनी, 1/4 कप सूरजमुखी तेल, नींबू का रस, 2 बड़े चम्मच शुद्ध पपीता और कुछ बूंदे एसेंशियल ऑयल की जरूरत होगी। आप एक बाउल में इन सभी सामग्री को मिक्स करे। इसके बाद, आप नहाते समय इस होममेड स्क्रब की मदद से अपनी बैक को एक्सफोलिएट कर सकते हैं।

बनाएं लेमन back scrub

इस स्क्रब को तैयार करने के लिए एप्सम सॉल्ट में थोड़ा नींबू का रस और जैतून के तेल की कुछ बूंदों को मिलाएं। अब स्क्रब बनकर तैयार है। इसे अपनी पीठ पर लगाएं और बेहद हल्के हाथ से रगड़ें। यह डेड स्किन सेल्स को रिमूव करने के साथ-साथ आपकी बैक की रंगत को निखारने में मदद करेगा।

सी-सॉल्ट से बनाएं स्क्रब

सी-सॉल्ट और जैतून के तेल की मदद से एक बैक स्क्रब बनाया जा सकता है। इसके लिए आप 1 कप सी सॉल्ट लें और उसमें आधा कप जैतून का तेल डालकर मिक्स करें। अंत में, आप इसमें एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदे मिक्स करें। अब आप अपनी बैक को स्क्रब करने के लिए इस पेस्ट का इस्तेमाल करें। आप हल्के हाथों से बैक की मसाज करते हुए स्क्रब करें।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.