इस्लामाबाद, खबर संसार। पाकिस्तान प्रधानमंत्री इमरान खान ने मान लिया है कि उनका देश कंगाल हो गया है। इमरान ने कहा कि पाकिस्तान की सबसे बड़ी समस्या यह है कि हमारे पास पैसा नहीं है जिससे देश को चलाया जा सके।
इसी वजह से पाकिस्तान को कर्जा लेना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जिस घर में खर्च ज्यादा हो और आमदनी कम हो तो वह घर हमेशा दिक्कतों से घिरा रहेगा, कुछ यही हाल पाकिस्तान का हो गया है। इमरान का यह बयान अब सोशल मीडिया में जमकर शेयर किया जा रहा है।
इसे भी पढ़े-भारत के इस तेज गेंदबाज को मिली गुड न्यूज
इमरान खान ने कहा कि खर्च ज्यादा होने की वजह से पाकिस्तान निवेश नहीं कर पा रहा है और इससे देश का विकास नहीं हो पा रहा है। दरअसल, लोन लेकर लोन चुका रहे कंगाल पाकिस्तान को अब विदेशी एजेंसियों से कर्ज नहीं मिल पा रहा है। आईएमएफ ने पाकिस्तान को एक अरब डॉलर का लोन देने से इनकार कर दिया है।
आईएमएफ को मनाने के लिए इमरान सरकार ने बिजली और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी वृद्धि की लेकिन इससे भी वैश्विक संस्था को संतुष्ट नहीं किया जा सका। आईएमएफ से कर्ज नहीं मिलने से अब पीएम इमरान खान को चीन या खाड़ी देशों के आगे एक बार फिर से झोली फैलाना पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें:सिंह-राशि वालो को अनुकूलता बढ़त पर रहेगी
हर पाकिस्तानी के ऊपर 1 लाख 75 हजार रुपये का कर्ज
विदेशी कर्ज नहीं लेने का वादा करके आई इमरान खान सरकार लगातार लोन चुकाने के लिए लोन लेती जा रही है। हाल में ही पाकिस्तान की संसद में इमरान खान सरकार ने कबूल किया था कि अब हर पाकिस्तानी के ऊपर अब 1 लाख 75 हजार रुपये का कर्ज है।
इसमें इमरान खान की सरकार का योगदान 54901 रुपये है, जो कर्ज की कुल राशि का 46 फीसदी हिस्सा है। कर्ज का यह बोझ पाकिस्तानियों के ऊपर पिछले दो साल में बढ़ा है। यानी जब इमरान ने पाकिस्तान की सत्ता संभाली थी तब देश के हर नागरिक के ऊपर 120099 रुपये का कर्ज था।



