जी, हां दिल्ली में 15 साल की एक नाबालिग लड़की पर 16 साल के एक लड़के ने तेजाब फेंक दिया है। पुलिस के मुताबिक, इस लड़के का किसी अन्य लड़की से विवाद हुआ था। इसके बाद वो काफी तनाव में था। लड़की से विवाद के बाद उसने गुस्से में आकर किसी अन्य लड़की पर तेजाब फेंक दिया।
पुलिस ने इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 326B और 341 के तहत केस दर्ज किया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, घटना शुक्रवार की है। एसिड अटैक से दिल्ली दहल गई है। इस वारदात को लेकर इधर कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि 11वीं क्लास की यह छात्रा बुराड़ी इलाके के परशुराम एंक्लेव में अपने भाई के साथ मोटरसाइकिल पर जा रही थी।
बाइक सवार लड़की पर फेंका एसिड
लड़की इस दौरान बाइक पर ही सवार इस नाबालिग लड़के ने लड़की पर एसिड फेंका था। नाबालिग लड़की को बुराड़ी अस्पताल ले जाया गया था। मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि इस नाबालिग लड़के को महिलाओं और लड़कियों से नफरत हो गई थी।
गुस्सा में आकर उसने इस लड़की को अपना निशाना बनाया। यह भी कहा जा रहा है कि वो इस लड़की को पहले से नहीं जानता था। आरोपी लड़के को पकड़ने के लिए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जिसके बाद मिले सुराग के आधार पर वो आरोपी तक पहुंच गई।
यह भी बताया जा रहा है कि जो एसिड लड़के ने इस नाबालिग छात्रा पर फेंका है उसे लैब में टेस्ट के लिए भेजा गया है। इस पदार्थ के एसिड होने पर भी आशंका है। बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़के को फिलहाल बाल सुधार गृह में भेजा गया है। पुलिस अभी इस मामले में आगे की तफ्तीश कर रही है।
इसे भी पढ़े-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण किया
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें