HomeUncategorizedलॉकअप में सायशा ने खोले गे ब्वॉयफ्रेंड संग सेक्स लाइफ के राज,...

लॉकअप में सायशा ने खोले गे ब्वॉयफ्रेंड संग सेक्स लाइफ के राज, बोलीं ये बात

नई दिल्ली, खबर संसार। कंगना रनौत होस्टेड शो ‘लॉकअप’ में ट्रांसजेंडर सायशा शिंदे ने उस वक्त को याद किया जब वह एक ऐसे शख्स के साथ रिलेशनशिप में थीं जो उन्हें मेंटली और फिजिकली एब्यूज किया करता था। सायशा ने पायल रोहातगी और पूनम पांडे के साथ बातचीत में अपनी निजी जिंदगी के साथ जुड़े तमाम चौंकाने वाले किस्सों का खुलासा किया।

मेंटल एब्यूज का शिकार हुई थीं सायशा

सायशा ने कहा, ‘मुझे भी एक रिलेशनशिप में एब्यूज किया गया था। ये फिजिकल एब्यूज नहीं था लेकिन मेंटल लेवल पर ये बहुत ही अलग स्तर का एब्यूज था। उसने मुझे बहुत बुरा महसूस कराया जैसे मैं कोई बहुत बेमतलब की चीज हूं। वो मेरे दरवाजे के बाहर खड़ा रहता था और इंतजार करता था कि कोई आएगा और मैं उसका फायदा उठा लूंगा। मान लीजिए अगर मैंने उसे चीट करने की कोशिश की तो वह मुझे रंगे हाथों पकड़कर इसका इस्तेमाल मेरे ही खिलाफ करता था।’

इसे भी पढ़े-फिर आ गया ओमिक्रोन का चौथा नया वैरिएंट, BA-3

मुझे मास्टरबेट करते हुए देखता था

सायशा ने बताया कि वह टेरेस पर चढ़ जाता था और पाइपलाइन लटककर बाथरूम के रोशनदान खोल लेता था। अगर मैं मास्टरबेट करती थी तो वह मुझे देख लेता था और फिर इसे मेरे ही खिलाफ इस्तेमाल करता था। बता दें कि सायशा एक फैशन डिजाइनर हैं जिन्होंने कंगना रनौत, करीना कपूर खान, सनी लियोनी, श्रद्धा कपूर और भूमि पेडनेकर जैसे सितारों के साथ काम किया है। उन्होंने साल 2021 की मिस यूनिवर्स हरनाज कौर संधू के लिए गाउन भी डिजाइन किया था।

गे शख्स के साथ सेक्स कर रही थीं

जब पायल रोहातगी ने पूछा कि वह उन्हें मास्टरबेट क्यों नहीं करने देता था तो सायशा ने कहा, ‘क्योंकि इस वजह से मैं उसके साथ सेक्स नहीं करती थी। मैं उसके साथ सेक्स नहीं करना चाहती थी।’ सायशा ने बताया कि कुछ वक्त बाद उन्हें इस बात का अहसास हो गया था कि वह असल में एक गे शख्स के साथ सेक्स कर रही थीं। मैं खुद को यही समझाया करती थी कि मैं एक गे हूं।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.