खबर संसार नई दिल्ली: बढ़ी चिंता – लद्दाख सीमा पर चीन ने तैनात की Robot army, लद्दाख में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है, लेकिन हमारी भारतीय सेना पूरी मुस्तैदी के साथ चीन सीमा पर तैनात है। जबकि अक्साई चिन की जमा देने वाली ठंड में हजारों की संख्या में चीनी सैनिक बीमार हो रहे है और उनका दम निकल रहा है, तो वहीं कई चीनी सैनिकों की ठंड की वजह से मौत भी हो चुकी है। इस वजह से अब चीन ने लद्दाख सीमा पर Robot army की तैनाती कर दी है।
अक्साई चिन में Robot army की तैनाती
मिली जानकारी के अनुसार लद्दाख सीमा व अक्साई चिन में इन दिनो पड़ रही कड़ाके की ठंड की वजह से चीनी सेना को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच उसके कई सैनिक बीमार हो चुके हैं, व चीनी सेना के सिपाहियों की मौत भी हो चुकी हैं। जिसकी वजह से अब चीन ने अक्साई चिन में Robot army की तैनाती शुरू कर दी है। जो कि अब मशीनगन चीनी सेना नहीं, बल्कि रोबोट चलाएंगे। बताते चलें कि लद्दाख सीमा पर भारत व चीन के बीच कई महीनों से तनाव जारी है।
ये भी पढें- पीएम मोदी हल्द्वानी को दे गए 2000 करोड़, विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा
LAC पर ऑटोमेटिक Mule-200 तैनात
जानकारी के अनुसार चीन ने 88 शार्प क्लॉज तिब्बत में भेजे हैं, जो हिमालय में काफी ऊंचाई पर स्थिति हैं, जिनमें से 38 सीमा क्षेत्र में तैनात हैं। रिपोर्ट के अनुसार तकरीबन Mule-200 भी तिब्बत भेजे गए हैं, जिनमें से अधिकांश को सीमा क्षेत्र में तैनात किया गया है। मानव रहित वाहनों के अलावा चीन ने 70 VP-22 बख्तरबंद सैन्य गाड़ियों को अपनी सेना को मजबूत करने के लिए भेजा है, जिनमें से 47 सीमावर्ती क्षेत्रों में हैं। ये गाड़ियां मुश्किल इलाकों में निगरानी के साथ-साथ 50 किमी तक हमला भी कर सकती हैं। इसके अलावा इन पर एक बार में 200 किलोग्राम से ज्यादा गोला-बारूद और हथियारों का ट्रांसपोर्ट किया जा सकता है। वायरलेस से भी कंट्रोल होने वाली ये गाड़ियां रोबोट की तरह लड़ाई भी लड़ सकती हैं। फिलहाल तिब्बत में 120 Mule-200 हैं, इसमें से भी ज्यादातर भारतीय सीमा के पास तैनात हैं।
