खबर संसार, हल्द्वानी।दो बागियो के मैदान छोड़ने का सीधा सीधा लाभ निर्दलीय मेयर उम्मीदवार मनोज कुमार आर्य को. जी हा सपा प्रत्याशी और शिवसेना के मैदान छोड़ने का सीधा सीधा लाभ निर्दलीय प्रत्याशी मनोज कुमार को मिलने की बात सामने आ रही है पत्रकार मनोज आर्य की छवि एक ईमानदार पत्रकार की है और उनके पिता की अमित छाप आज भी हल्द्वानी शहर के लोगो के दिल में कायम है
दो बागियो के मैदान छोड़ने का सीधा सीधा लाभ निर्दलीय मेयर उम्मीदवार मनोज कुमार आर्य को
हिन्दू आबादी वाले वार्ड करेंगे मनोज आर्य के मेयर पद का रास्ता साफ जी, हां निकाय चुनाव ने तेजी पकड़ ली है। हल्द्वानी नगर निगम की बात करें तो यहां 2018 के चुनाव में 2.13 लाख लोग मतदाता सूची में शामिल थे। अब संख्या बढ़कर 2.41 लाख हो चुकी है।दूसरी तरफ, हल्द्वानी में वोटों के राजनीतिक गणित पर नजर डालें तो मुस्लिम बहुल क्षेत्र बनभूलपुरा कांग्रेस को बढ़त तो दिला देगा, लेकिन निर्णायक भूमिका हिंदू आबादी वाले वार्ड ही निभाएंगे।14 मुस्लिम बहुल वार्डों में जहां मतदाताओं की संख्या 45763 है, वहीं शेष 46 वार्डों में ये आंकड़ा 195729 पहुंच चुका है। नगर निगम में हल्द्वानी के अलावा कालाढूंगी और लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के मतदाता भी शामिल हैं।
मुस्लिम बहुल वार्ड और मतदाता संख्या
वार्ड नंबर | नाम | मतदाता |
15 | किदवई नगर | 2881 |
21 | लाइन नंबर एक से सात | 2969 |
22 | लाइन नंबर आठ से 13 | 3288 |
23 | लाइन नंबर 14 से 16 | 2953 |
24 | गफूर बस्ती | 3288 |
25 | लाइन नंबर 17 से 20 | 3048 |
26 | नई बस्ती बनभूलपुरा | 3231 |
28 | बरेली रोड धर्मपुरा | 3074 |
29 | इंदिरा नगर | 1952 |
30 | इंदिरानगर दक्षिणी | 2662 |
31 | कंपनी बाग | 5419 |
32 | इंदिरानगर पश्चिम | 3610 |
33 | इंदिरानगर पूर्वी | 2727 |
59 | गौजाजाली उत्तर | 4661 |
इन नौ वार्डों में पुरुषों से ज्यादा महिलाएं
वार्ड नंबर | नाम | महिला | पुरुष |
6 | सुभाषनगर | 1416 | 1413 |
7 | भोटिया पड़ाव | 1424 | 1382 |
10 | मल्ला गोरखपुर | 1555 | 1510 |
12 | राजेंद्र नगर | 1673 | 1582 |
36 | जवाहर ज्योति प्रथम | 3956 | 3947 |
41 | भगवानपुर | 4839 | 4817 |
50 | आदर्श नगर | 2053 | 1991 |
52 | मुखानी द्वितीय | 2162 | 2147 |
53 | मुखानी तृतीय | 2024 | 1991 |
भाजपा ने 38 और कांग्रेस ने जीते थे 22 वार्ड
भाजपा लगातार दो बार हल्द्वानी में महापौर की सीट जीत चुकी है। 2018 के चुनाव में कांग्रेस ने 60 में से 22 और भाजपा ने 38 वार्डों में बढ़त हासिल की थी।
यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप