Wednesday, February 11, 2026
HomeSportभारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज: नागपुर टेस्ट से पहले सैंटनर ने कहीं...

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज: नागपुर टेस्ट से पहले सैंटनर ने कहीं ये बात

भारत और न्यूजीलैंड के बीच बहुप्रतीक्षित टी20 सीरीज की शुरुआत 21 जनवरी से होने जा रही है। पहला मुकाबला नागपुर के वीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज से पहले न्यूजीलैंड के टी20 कप्तान मिचेल सैंटनर ने टीम इंडिया को साफ शब्दों में चेतावनी दे दी है।

डेरिल मिचेल पर सैंटनर का भरोसा

पहले टी20 मैच से पूर्व प्रेस कॉन्फ्रेंस में सैंटनर ने कहा कि डेरिल मिचेल ने स्पिन के खिलाफ अपने खेल में जबरदस्त सुधार किया है। उन्होंने बताया कि शुरुआत में मिचेल को भारतीय स्पिनरों के सामने परेशानी हुई थी, लेकिन कड़ी मेहनत के बाद अब वह मिडिल ओवर्स में जिम्मेदारी के साथ रन बना रहे हैं। सैंटनर को उम्मीद है कि वनडे सीरीज में 352 रन ठोकने वाले मिचेल, टी20 फॉर्मेट में भी भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई करेंगे।

भारत में खेलना पसंद करती है कीवी टीम

न्यूजीलैंड कप्तान ने कहा कि उनकी टीम को भारत में खेलना हमेशा से पसंद रहा है। सब-कॉन्टिनेंट की परिस्थितियों में यह सीरीज बेहद अहम है, खासकर तब जब टी20 वर्ल्ड कप 2026 बस कुछ ही हफ्तों दूर है। भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का समापन 31 जनवरी को होगा, जबकि 7 फरवरी से टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत होगी।

टीम इंडिया को खुली चेतावनी

सैंटनर ने कहा, “हमने भारत के खिलाफ अलग-अलग फॉर्मेट में सफलता हासिल की है। हमारा लक्ष्य सिर्फ सीरीज जीतना नहीं, बल्कि वर्ल्ड कप से पहले सही संयोजन ढूंढना भी है।” उन्होंने माना कि भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ खेलना वर्ल्ड कप की तैयारी के लिहाज से फायदेमंद होगा।

नागपुर में डराने वाला रिकॉर्ड

नागपुर के वीसीए स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक सिर्फ एक टी20 मैच खेला गया है। साल 2016 में खेले गए उस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 127 रनों का छोटा लक्ष्य भी डिफेंड कर इतिहास रच दिया था। उस मैच में मिचेल सैंटनर ने 4 ओवर में सिर्फ 11 रन देकर 4 विकेट झटके थे, जो भारतीय फैंस के लिए अब भी डरावनी याद है।


इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.