ईरान और हिजबुल्लाह के साथ Israel की जंग लगातार बढ़ती ही जा रही है। लेकिन इसी बीच इजरायल से एक बड़ी गलती हो गई। हालांकि अब Israel ने अपनी गलती में सुधार किया। जंग में फंसे इजरायल से ऐसा कुछ हो गया जिसने भारत और पाकिस्तान में हलचल पैदा कर दी। इजरायल ने पहली बार पीओके का नाम लेकर पहली बार बड़ा फैसला किया है।
दरअसल, इजरायल और हिजबुल्ला की जंग के बीच भारत में उसके राजदूत रावेन अजार ने कश्मीर को लेकर अपनी एक गलती मानी है। Israel के विदेश मंत्रालय ने अपनी सरकारी वेबसाइट पर भारत का एक ऐसा नक्शान लगा दिया, जिसने बवाल खड़ा कर दिया। इस नक्शे में पीओके को पाकिस्तान का हिस्सा बताया गया था।
ये नक्शा देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। भारत के कई लोगों ने सोशल मीडिया पर इस नक्शे को शेयर करते हुए इजरायल से जवाब मांगना शुरू कर दिया। कई यूजर्स ने कहा कि हम तो हमेशा इजरायल के साथ खड़ो होते हैं, लेकिन इजरायल ने पीओके को पाकिस्तान का हिस्सा क्यों दिखा दिया?
Israel के राजदूत ने तुरंत सरकारी वेबसाइट से ये गलत नक्शा हटा दिया
ये खबर जैसे ही भारत में तैनात इजरायली राजदूत तक पहुंची तो तुरंत एक्शन लिया गया। इजरायल के राजदूत ने तुरंत सरकारी वेबसाइट से ये गलत नक्शा हटा दिया। इजरायल ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि हमारे वेबसाइट एडिटर से ये गलती हुई है। लेकिन हमने इस गलती को सुधार लिया है। हमने इस गलत नक्शे को सुधार लिया है।
Israel ने माना है कि पीओके सिर्फ भारत का ही हिस्सा है। यहां दिलचस्प बात ये है कि कई ऐसे देश ऐसे नक्शे का इस्तेमाल करते हैं जिसमें पीओके को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया जाता है। ये देश किसी की नहीं सुनते। लेकिन इजरायल ही ऐसा देश है जिसने सोशल मीडिया पर आम भारतीयों की नाराजगी से सबक लिया और तुंरत ही वो नक्शा हटा दिया जिसमें पीओके को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया गया था। इजरायल के अलावा रूस भी पीओके को भारत का हिस्सा दिखाता है। आपको बता दें कि इजरायल वो देश है जो कश्मीर के मुद्दे पर हमेशा भारत के साथ खड़ा रहता है।
यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें
