हल्दवानी, खबर संसार। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत द्वारा नेता प्रतिपक्ष डा० इंदिरा हृदयेश पर की गई अभद्र व अमर्यादित टिप्पणी की घोर निंदा की।
उन्होंने कहाकि बंशीधर भगत ने समस्त नारी शक्ति का अपमान किया, जसके लिये उन्हें तत्काल सार्वजनिक माफ़ी माँगनी चाहिये। श्री बल्यूटिया ने कहा की 6 बार विधान सभा का प्रतिनिधित्व कर चुके भाजपा अध्यक्ष ने अभद्र भाषा का प्रयोग कर संसदीय परम्पराओं व मर्यादा का चीर हरण किया है, जिससे सम्पूर्ण नारी जगत के साँथ- साँथ भारतीय संस्कृति व सभ्यता का अपमान हुआ है।
मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे॰पी॰ नाड्डा जी से बहुत विनम्रता से पूछना चाहता हूं कि आप अपने कार्यकर्ताओं को पद देने के साथ-साथ आचरण, संस्कार और व्यवहार की शिक्षा क्यों नहीं देते हैं।
उत्तराखंड भा॰ज॰पा॰के अध्यक्ष द्वारा एक वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और महिला के लिए ऐसे शब्दों का प्रयोग सही है क्या? उम्मीद है आप इस गंभीर विषय का संज्ञान लेते हुए मात्र शक्ति के सम्मान के लिये आगे बढ़कर बंशीधर भगत के ख़िलाफ़ सख़्त करवाही कर भारत की जनता को संदेश देंगे की भाजपा में नारी शक्ति का अपमान करने वालों के लिये कोई स्थान नही है।