HomePoliticalइंदिरा विकास संकल्प यात्रा आज वार्ड 16 अंतर्गत मुख्य बाजार क्षेत्र पहुँची

इंदिरा विकास संकल्प यात्रा आज वार्ड 16 अंतर्गत मुख्य बाजार क्षेत्र पहुँची

खबर संसार हल्द्वानी।इंदिरा विकास संकल्प यात्रा आज वार्ड 16 अंतर्गत मुख्य बाजार क्षेत्र पहुँची। जी हां उत्तराखंड मे विकास की पर्याय और हल्द्वानी की पहचान स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश जी की स्मृति में उनके पुत्र कांग्रेस पब्लिसिटी कमेटी के अध्यक्ष सुमित हृदयेश द्वारा निकाली जा रही।

इंदिरा विकास संकल्प यात्रा आज वार्ड 16 अंतर्गत मुख्य बाजार क्षेत्र पहुँची

कोरोना महामारी के आक्रामक होते स्वरूप को दृष्टिगत और आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए आज की इंदिरा विकास संकल्प यात्रा पटेल चौक पहुँची।
विभिन्न व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों और व्यापारियों से मुलाकात कर सुमित हृदयेश ने हल्द्वानी मे व्यापार मंडल के गठन और मजबूती मे स्व.डॉ इंदिरा हृदयेश जी के सहयोग को याद करते हुए व्यापारियों संग पारिवारिक रिश्ते की बात कही।

इंदिरा विकास संकल्प यात्रा के तहत सुमित हृदयेश जी ने आज पटेल चौक, मटर गली, शंकर चौक, गुरुद्वारा गली, कारखाना बाजार, बर्तन बाजार आदि क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क और संवाद किया।

व्यापार मंडल के गठन से लेकर व्यापारियों के हितों में हमेशा सहयोग के लिए व्यापारियों ने एक स्वर से स्व. डॉ इंदिरा हृदयेश का आभार व्यक्त करते हुए सुमित हृदयेश को ढाढ़स बधाया और आशीर्वाद दिया एवं स्व. डॉ इंदिरा हृदयेश को याद करते हुए उनकी कमी को महसूस किया।

सुमित हृदयेश ने सभी सम्मानित व्यपारियों को भरोसा दिया कि वे स्व.डॉ इंदिरा हृदयेश के बेटे है और उनके पदचिन्हों पर चलते हुए हमेशा व्यापार और व्यापारी हितों के लिए संघर्ष करते रहेंगे।आज की यात्रा में महानगर अध्यक्ष कांग्रेस राहुल छिमवाल, दीपू बेलवाल, प्रेम चौधरी, मनीष वर्मा, गोविन्द बगड़वाल, राकेश बेलवाल, नरेश अग्रवाल, कन्नू परगाई, विपिन सनवाल, प्रमोद बेलवाल, विशाल भारती आदि का विशेष सहयोग रहा।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.