HomeInternationalजश्न न मनाए इजरायल, आयरन डोम को खत्म कर सकती है ये...

जश्न न मनाए इजरायल, आयरन डोम को खत्म कर सकती है ये मिसाइल

जश्न न मनाए इजरायल, आयरन डोम को खत्म कर सकती है ये मिसाइल जी, हां हिजबुल्लाह और इजरायल में फिर जंग छिड़ गई है। फिलिस्तीन में हमास संग लड़ रहा इजरायल अब हिजबुल्लाह को पानी पिलाने में जुट गया है। हिजबुल्लाह ने रविवार को इजरायल पर रॉकेट-मिसाल की बरसात कर दी। मगर इजरायल के आयरन डोम ने उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया। हिजबुल्लाह ने इजरायल पर करीब 300 रॉकेट, ड्रोन और मिसाइल दागे, मगर बेंजामिन नेतन्याहू के आयरन डोम ने पलक झपकते ही हवा में ही सारे मिसाइलों को ध्वस्त कर दिया। हिजबुल्लाह के रॉकेट को हवा में उड़ाकर इजरायल खुश हो रहा होगा, जश्न मना रहा होगा, मगर हकीकत यह है कि अभी तो हिजबुल्लाह के आका से पाला ही नहीं पड़ा है।

भले ही हिजबुल्लाह के पास ऐसे मिसाइल नहीं हैं, जो आयरन डोम को भेद इजरायल में कत्लेआम मचा दे, मगर उसके आका के पास है। ईरान के पास एक ऐसी मिसाइल है, जिसके वॉर से बच पाना आयरन डोम के बस की बात नहीं। ईरान की यह मिसाइल इजरायल के आयरन डोम को चुटकी में ध्वस्त कर सकती है। ईरान के उस अचूक हथियार का नाम है- खुर्रमशहर मिसाइल या खोर्रमशहर मिसाइल। खोर्रमशहर मिसाइल ईरान की एक तरह से ब्रह्मास्त्र है। अगर ईरान को लगा कि पानी अब सिर के ऊपर जा रहा है तो वह इजरायल के खिलाफ इसका इस्तेमाल करने में जरा भी देर नहीं करेगा। खोर्रमशहर मिसाइल ईरान की सबसे खतरनाक और अचूक हथियार है। इसे ईरान के एक शहर के नाम पर रखा गया है।

इजरायल को निशाना बनाने में सक्षम

ईरान की यह घातक खोर्रमशहर मिसाइल एक मीडियम रेंज की की बैलिस्टिक मिसाइल है। इसका टेस्ट जनवरी 2017 में ईरान ने किया था। यह 2,000 किमी दूरी तक जाकर टारगेट को तबाह कर सकती है। यह मिसाइल अपने साथ 1,800 किलोग्राम हथियार ले जा सकती है और इसकी लंबाई 13 मीटर है। इससे किसी भी परमाणु हथियार ले जाया जा सकता है और टारगेट को तबाह किया जा सकता है। ईरान के पास खुर्रमशहर बैलिस्टिक मिसाइल के चार वर्जन हैं।

कितनी खतरनाक है यह मिसाइल?

खुर्रमशहर मिसाइल के लेटेस्ट वर्जन को ईरान ने पिछले साल दुनिया के सामने पेश किया था। ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल बेड़े में खुर्रमशहर सबसे भारी पेलोड वाली मिसाइल है। इसका चौथा वर्जन तो और भी खतरनाक है। इसमें एक साथ कई वॉरहेड लगाने की भी व्यवस्था है। इस तरह से ईरान एक ही अटैक में इजरायल के कई टारगेट्स को तबाह कर सकता है। विश्लेषकों का कहना है कि इस हथियार से ईरान इजरायल को अपनी चपेट में जरूर ले सकता है। इसकी पहुंची इजरायली शहर तक आसानी से है। ईरान के इस हथियार के पीछे तानाशाह की तकनीक का कमाल है। इसे नॉर्थ कोरिया की मसूदन बैलिस्टिक मिसाइल की तर्ज पर बनाया गया है। कुछ रिपोर्ट में दावा किया जाता है कि 500 किलोग्राम (1,100 पाउंड) वजन ले जाने की क्षमता वाली इस मिसाइल की रेंज 4,000 किलोमीटर (2,485 मील) तक है।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.