HomeBusinessJio का ऑफर! सिर्फ ₹51 में मिलेगा कुछ ऐसा, जानकर रह जाएंगे...

Jio का ऑफर! सिर्फ ₹51 में मिलेगा कुछ ऐसा, जानकर रह जाएंगे हैरान”

भारत की टॉप टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio अपने यूजर्स के लिए लगातार नए ऑफर्स लेकर आती रहती है। इस बार कंपनी ने अपने True Unlimited 5G डेटा अपग्रेड प्लान्स की लिस्ट में तीन शानदार विकल्प जोड़े हैं। इन प्लान्स की शुरुआत सिर्फ ₹51 से होती है। ये प्लान खास तौर पर उन यूजर्स के लिए हैं जिन्हें दिनभर में ज्यादा डेटा की जरूरत होती है।


₹51 वाला Jio अपग्रेड प्लान – सस्ता और पावरफुल

सबसे सस्ता और पॉपुलर अपग्रेड प्लान ₹51 का है। इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा के साथ 3GB एक्स्ट्रा 4G डेटा भी दिया जा रहा है। यह ऑफर उन प्रीपेड यूजर्स के लिए वैलिड है जो 1.5GB डेली डेटा वाले एक महीने के प्लान का इस्तेमाल कर रहे हैं। यानी आप केवल ₹51 खर्च कर अतिरिक्त डेटा और स्पीड का मजा ले सकते हैं।


₹101 प्लान – डबल फायदा और ज्यादा डेटा

दूसरे नंबर पर है ₹101 वाला अपग्रेड पैक, जिसमें भी अनलिमिटेड 5G डेटा और 6GB अतिरिक्त 4G डेटा दिया जा रहा है। यह प्लान 1GB या 1.5GB डेली डेटा वाले उन प्रीपेड पैक्स के साथ काम करता है जिनकी वैलिडिटी 1 से 3 महीने के बीच होती है।


₹151 प्लान – Heavy यूजर्स के लिए बेस्ट

अगर आप हैवी डेटा यूजर हैं, तो ₹151 वाला Jio True Unlimited 5G प्लान आपके लिए परफेक्ट है। इस पैक में अनलिमिटेड 5G डेटा के साथ 9GB 4G डेटा भी शामिल है। यह प्लान 1.5GB डेली डेटा वाले 2 से 3 महीने की वैलिडिटी वाले पैक्स के साथ एक्टिव रहता है।


वैलिडिटी और अन्य जानकारी

इन तीनों अपग्रेड प्लान्स की वैलिडिटी आपके एक्टिव प्रीपेड पैक के बराबर रहती है। यानी अगर आपका बेस प्लान 28 दिनों का है, तो अपग्रेड प्लान भी उतने दिनों तक मान्य रहेगा। Jio True Unlimited 5G डेटा प्लान्स उन यूजर्स के लिए एक बढ़िया विकल्प हैं जो बजट में ज्यादा डेटा चाहते हैं। केवल ₹51 से शुरू होकर ₹151 तक के ये प्लान शानदार वैल्यू ऑफर करते हैं।


इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.