जैसे-जैसे नया साल करीब आ रहा है, टेलीकॉम कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए खास ऑफर्स पेश कर रही हैं। इसी कड़ी में Reliance Jio ने अपने यूजर्स के लिए Happy New Year Plan लॉन्च किया है। महज 500 रुपये की कीमत वाले इस प्लान में डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ कई प्रीमियम OTT प्लेटफॉर्म्स और Gemini Pro का सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है। अगर आप नया रिचार्ज प्लान ढूंढ रहे हैं, तो Jio का यह न्यू ईयर ऑफर आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है।
Jio के 500 रुपये वाले प्लान के फायदे
Jio Happy New Year Plan में यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस दौरान रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा यानी कुल 56GB डेटा दिया जाता है। डेली लिमिट खत्म होने के बाद भी इंटरनेट की स्पीड 64kbps रहती है।
इसके अलावा, यूजर्स को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और रोजाना 100 SMS का लाभ मिलता है। खास बात यह है कि Jio 5G नेटवर्क वाले यूजर्स को इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा भी ऑफर किया जा रहा है।
कौन-कौन से OTT सब्सक्रिप्शन मिलेंगे?
इस न्यू ईयर प्लान में एंटरटेनमेंट का भी पूरा ध्यान रखा गया है। यूजर्स को निम्न OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिलता है:
- YouTube Premium
- Amazon Prime Video Mobile Edition
- JioHotstar (Mobile/TV)
- Sony LIV
- ZEE5
- Lionsgate Play
- Discovery+
- Sun NXT
- Hoichoi, FanCode, Chaupal सहित अन्य यानि एक ही प्लान में फिल्में, वेब सीरीज और लाइव स्पोर्ट्स सब कुछ।
Gemini Pro और Jio Ecosystem के एक्स्ट्रा बेनिफिट्स
इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत है Google Gemini Pro का 18 महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन, जिसकी कीमत करीब 35,100 रुपये बताई जा रही है।
इसके अलावा, Jio यूजर्स को मिलते हैं:
- 50GB फ्री JioAICloud स्टोरेज
- 2 महीने का Jio Home फ्री ट्रायल
- Jio Finance से Jio Gold खरीदने पर 1% एक्स्ट्रा फायदा
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस





