खबर संसार, लखनऊ: पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण singh की तबीयत एक बार फिर खराब हो गई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री का इलाज कर रहे संजय गांधी पीजीआई के निदेशक प्रोफेसर आरके धीमान का कहना है कि कल्याण singh का रक्त चाप काफी कम हो गया और उन्हें यूरिन में भी काफी समस्या आ रही है। उनको डायालिसिस पर रखा गया है। पूर्व मुख्यमंत्री के हालत में सुधार के बारे में एक या दो दिन बाद ही पता चलेगा। फिलहाल अभी उनको वेंटिलेटर पर रखा गया हैं। पूर्व मुख्यमंत्री को सांस लेने में तकलीफ बढ़ने पर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। उन्हें एनआईवी के जरिए ऑक्सीजन दी जा रही है।
ये भी पढ़ें- तालिबान आतंकी हैं पर उतने ही आतंकी हैं जितने रामायण लिखने व़ाले-Rana
पहले भी खराब हो चुका कल्याण singh का स्वास्थ्य
अभी कुछ दिन पहले ही कल्याण singh का स्वास्थ्य खराब हुआ था, उसके बाद उनकी हालत में सुधार हुआ था। और उनको पहले से काफी आराम मिल गया था, लेकिन आज उनको फिर से अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पीजीआई हाॅस्पिलट का कहना है कि कल्याण सिंह की हालत एक बार फिर से बिगड़ने लगी है। जिसके चलते उन्हें नॉन इनवेसिव वेंटिलेशन (एनआईवी) सपोर्ट पर इलाज देने के साथ बहुत से विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उन्हें रखा गया है।
बता दे कि कि 89 वर्षीय कल्याण singh को पिछली चार जुलाई को संक्रमण और हल्की बेहोशी की वजह से एसजीपीजीआई के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टरों की एक टीम उनकी सेहत की लगातार निगरानी कर रही है। अब देखना होगा कि कितने समय बाद उनको आराम मिलेगी।
