HomeLife Styleमहिलाएं पति की लंबी उम्र और वैवाहिक सुख के लिए रखे 8...

महिलाएं पति की लंबी उम्र और वैवाहिक सुख के लिए रखे 8 तारीख को ये व्रत

हिंदू धर्म में वर्षभर कई व्रत और त्योहार मनाए जाते हैं, जिनका अपना धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व होता है। विवाहित महिलाएं अपने पति की दीर्घायु और अखंड सौभाग्य के लिए विभिन्न व्रत रखती हैं। हरतालिका तीज, कजरी तीज और हरियाली तीज की तरह ही मार्गशीर्ष माह में आने वाला सौभाग्य सुंदरी तीज व्रत भी अत्यंत शुभ माना गया है।


सौभाग्य सुंदरी तीज का पौराणिक महत्व

धार्मिक मान्यता के अनुसार, माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए कठोर तप किया था। उनकी भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें अर्धांगिनी के रूप में स्वीकार किया। इसी दिन को स्मरण करते हुए विवाहित महिलाएं मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को व्रत रखती हैं, जिसे सौभाग्य सुंदरी तीज कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस व्रत से दांपत्य जीवन में प्रेम, सामंजस्य और सुख-शांति बनी रहती है।


सौभाग्य सुंदरी तीज 2025 तिथि और मुहूर्त

  • इस वर्ष सौभाग्य सुंदरी तीज व्रत शनिवार, 8 नवंबर 2025 को रखा जाएगा।
  • मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि 7 नवंबर को सुबह 11:05 बजे से प्रारंभ होकर 8 नवंबर को सुबह 7:32 बजे तक रहेगी।
  • उदयातिथि के अनुसार व्रत और पूजा 8 नवंबर को ही संपन्न की जाएगी।

सौभाग्य सुंदरी तीज पूजा विधि

व्रत करने वाली महिलाएं प्रातःकाल स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। इस दिन लाल, पीले, गुलाबी या हरे रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। पूजा स्थल को शुद्ध कर ईशान कोण में एक चौकी पर लाल वस्त्र बिछाएं और उस पर भगवान शिव और माता पार्वती की प्रतिमा स्थापित करें।

मां गौरी को सुहाग का सामान, फूल, फल और कुमकुम अर्पित करें। भगवान शिव की आराधना कर धूप-दीप जलाएं।इसके बाद महिलाएं सौभाग्य सुंदरी तीज व्रत कथा का श्रवण करें और अंत में आरती करें। ऐसा करने से दांपत्य जीवन में प्रेम और सौहार्द बना रहता है।


यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.