खबर संसार अमृतसर। बहुत बड़ी संख्या में आज आप पार्टी का रोड शो हो रहा है। आपार जनसमर्थन मिला है आप पार्टी को पंजाब में। इसका जीता जागता उदाहरण अमृतसर की रोड पर साफ देखा जा सकता है। आपार संख्या में भीड़ देख गदगद दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल बोले आई लव यू पंजाब ।
रोड शो में बोले केजरीवाल आई लव यू पंजाब
जी हा आज भावी सीएम भगवंत मान के साथ अमृतसर में रोड शो में साथ थे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा की पंजाब के लोग क्रांति करते आए है लेकिन इतनी बड़ी क्रांति करेंगे इसकी उम्मीद किसी को नही थी। सब के सब हरा दिए। उन्होंने कहा भगवंत मान एक ईमानदार सीएम है। उन पर कोई भी आरोप नही है साफ छवि के है।
उससे पूर्व रोड शो में भगवंत मान ने कहा की सरकारी दफ्तरों में सीएम की फोटो नही बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की फोटो लगेगी। उन्होंने कहा आप पार्टी लोगो के दिलो में राज करती है।इसलिए उन्हें इतना व्यापक जनसमर्थन मिला।


