दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित कांग्रेस के OBC नेतृत्व भागीदारी न्याय सम्मेलन में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर तीखा हमला बोला। खड़गे ने कहा कि “हमें अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ेगा, क्योंकि मांगने से नहीं, बल्कि ताकत दिखाने से अधिकार मिलते हैं।”
“OBC की आवाज तभी सुनी जाएगी, जब OBC के लोग चुनकर आएंगे”
खड़गे ने मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, “मोदी पहले अपर कास्ट में थे, लेकिन मुख्यमंत्री बनने के बाद खुद को OBC घोषित कर लिया। अब कहते हैं कि ‘मैं पिछड़ा हूं, मुझे सताया गया’, जबकि अब वे सबको सता रहे हैं।” उन्होंने मोदी को ‘झूठों का सरदार’ बताया और कहा कि उन्होंने हर साल 2 करोड़ नौकरी, 15 लाख रुपये, एमएसपी, और काला धन वापसी जैसे झूठे वादे किए।
“RSS-BJP समाज में ज़हर घोल रही है”
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि देश को आगे बढ़ाने के लिए विचार (शिक्षा), मानव बल और आर्थिक बल की ज़रूरत होती है। लेकिन RSS-BJP के लोग समाज में ज़हर घोल रहे हैं और नफरत फैला रहे हैं।
“जातिगत जनगणना की हिम्मत सिर्फ राहुल गांधी ने दिखाई”
खड़गे ने राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने OBC की जाति जनगणना की मांग उठाकर साहस दिखाया। खड़गे ने सभी OBC समुदाय के लोगों से राहुल गांधी का साथ देने की अपील की।
“मोदी सरकार ने OBC, SC-ST और महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया”
खड़गे ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने अब तक SC, ST, OBC और महिलाओं के हित में कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। उन्होंने कहा, “मोदी सिर्फ भाषण देते हैं और खुद को भगवान का भेजा हुआ कहते हैं।”
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस


