खबर संसार नई दिल्ली। ऐसा क्या जादू हो गया दो ढाई साल में की,अडानी की संपति एकाएक 13 गुना बड़ गई। जी हा आज राज्यसभा में अडानी समूह को निशाने पर लेते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि पीएम मोदी बताएं कि आखिर उनके दोस्त ने ऐसा क्या जादू किया कि 8 साल में उसकी संपति 13 गुना बढ़ गई। 2013 में पचास हजार करोड़ का मालिक अमीरों किं सूची में 609 के नंबर पर होता है।2019 तक डबल यानि एक लाख करोड़ का मालिक होता है। लेकिन दो ढाई साल में ही वो सबसे अमीर लोगो में शुमार हो जाता है यानि दो नंबर पर आ जाता है और उसकी संपत्ति 13 लाख करोड़ पहुंच जाती है।उन्होंने कहा दोस्त को फायदा पहुंचाया जा रहा है इसका मतलब।
खड़गे बोले ऐसा क्या जादू हो गया दो ढाई साल में की,अडानी की संपति एकाएक 13 गुना बड़ गई
देश की संसद में इन दिनों राष्ट्रपति के अभिभाषण पर आयोजित संसद के दोनों सदनों में अडानी समूह को लेकर बवाल मचा हुआ है. राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने भाषण में पीएम मोदी पर जमकर सियासी तीर छोड़े और आरोप लगाए.
उनके आरोपों पर राज्यसभा के स्पीकर जगदीप धनखड़ ने उनको यह कहते हुए टोक दिया कि वह ऐसे कोई भी आरोप सदन में तब तक नहीं लगाएं जब तक उनके पास सबूत नहीं हो. स्पीकर की इस बात पर विपक्षी दलों और कांग्रेस नेताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। बताए चले की आज ही 3 बजकर 30 मिनट पर पीएम नरेंद्र मोदी का भाषण है। माना जा रहा है रोचक हो सकता है


