Monday, May 20, 2024
HomeInternationalजाने कैसे रातों रात डूब गया दुबई, कुछ ही घंटों में बरसा...

जाने कैसे रातों रात डूब गया दुबई, कुछ ही घंटों में बरसा डेढ़ साल का पानी

जी, हां यूएई का सबसे स्मार्ट शहर दुबई का दुनियाभर के अरबपतियों की पहली पसंद है। लेकिन इस समय शहर पर एक बड़ा संकट छाया हुआ है। यहां कुछ ही घंटों में इतनी जबरदस्त बारिश हुई कि देखते ही देखते बाढ़ के हालात बन गए। संयुक्त अरब अमीरात दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बनाने में तो कामयाब हो गया है।

लेकिन मौसम की मार और बाढ़ के हालातों से निपटने में उसे दिक्कत हो रही है। जो तस्वीरें सामने आई हैं उससे ये अंदाजा लगाना मुश्किल हो रहा है कि ये वही दुबई शहर है जिसकी सड़कों पर फरारी, लेम्बोर्गिनी जैसी सुपरकार दौड़ती है। देश में भारी बारिश के चलते हाहाकार मचा हुआ है। यहां हर तरफ केवल पानी ही पानी नजर आ रहा है। दुबई ऐसा शहर है जहां सालों साल बारिश नहीं होती है। जहां दुनिया की सबसे ऊंची इमारत है। लेकिन बीते दिनों यहां इतनी बारिश हुई कि बुर्ज खलीफा के आसपास बाढ़ जैसे हालात हो गए।

जलभराव की वजह से हवाई सेवा घंटों तक बाधित रही और 45 फ्लाइट कैसिंल हुई

बरसात की वजह से एयरपोर्ट से लेकर मेट्रो सेवा बुरी तरह प्रभावित हुई। इस बीच यूएई के मौसम विभाग ने बारिश की एक और तेज लहर की आशंका जताई है। इसके साथ ही लोगों से सावधान रहने को कहा है। वहीं विशेषज्ञों के मुताबिक दुबई औऱ संयुक्त अरब अमीरात में भारी मात्रा में बारिश क्वाउड सीडिंग के कारण हुई। 1949 के बाद पहली बार इतनी बारिश हुई है।

कहा जा रहा है कि एक ही दिन में करीब डेढ़ साल के बराबर बारिश हुई है। दुबई में चौबीस घंटे में 160 मिलिमीटर बारिश हुई। तेज बारिश से आबूधाबी के कई हिस्से दरिया में तब्दिल हो गए और हर ओर केवल पानी नजर आया। बाढ़ के पानी ने शहर में तबाही मचाकर रख दी। जलभराव की वजह से हवाई सेवा घंटों तक बाधित रही और 45 फ्लाइट कैसिंल हुई। सड़क पर गाड़ियों की कतार लग गई। रिकॉर्ड तोड़ बारिश की वजह से कई स्कूल बंद कर दिए गए।

दुबई के हाई टेक इलाकों में हर तरफ सैलाब दिखाई दे रहा है। बारिश ने चमचमाते शहर की हालात खराब कर दी। सरकारी डब्ल्यूएएम समाचार एजेंसी ने बारिश को एक ऐतिहासिक मौसम घटना कहा था, जो 1949 में डेटा संग्रह की शुरुआत के बाद से दर्ज किसी भी दस्तावेज़ से कहीं अधिक है। बहरीन, सऊदी अरब, कतर और ओमान में भी मंगलवार को बारिश हुई।

इसे भी पढ़े-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण किया

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.