HomePoliticalजाने क्यों नहीं मिलेंगे 24 घंटे पेट्रोल और डीजल (petrol and diesel)

जाने क्यों नहीं मिलेंगे 24 घंटे पेट्रोल और डीजल (petrol and diesel)

हरियाणा, खबर संसार। जी, हां आप ने सही पढ़ा, हम आप को बताते है की क्यों इस राज्य में पेट्रोल और डीजल (petrol and diesel) नहीं मिलेंगे। ऑल हरियाणा पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन और पेट्रोलियम डीलर वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ हरियाणा द्वारा हड़ताल की घोषणा के बाद राज्य में 16 नवंबर सुबह 6 बजे तक पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। हड़ताल के बाद 15 नवंबर की सुबह 6 बजे से 24 घंटे तक हरियाणा के सभी जिलों में पेट्रोल और डीजल नहीं मिलेंगे। हालांकि इस दौरान सीएनजी पंप खुले रहेंगे।

एसोसिएशन का कहना है कि सरकार की नीतियों के चलते उन्हें नुकसान हो रहा है और इसके विरोध में 24 घंटे की हड़ताल (petrol and diesel) कर रहे हैं। हालांकि हड़ताल के दौरान सरकारी वाहनों, एंबुलेंस और पुलिस की गाड़ियों को फ्यूल दिया जाएगा। पेट्रोल पंप डीलर्स ने कहना है कि अगर उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो हड़ताल आगे भी जारी रखेंगे और यह हड़ताल अनिश्चितकाल भी हो सकती है।

ये हैं पेट्रोल पंप डीलर्स की मांगे

पेट्रोल पंप डीलर्स की मांग है कि राज्य में पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले वैट को घटाकर पंजाब के घटे हुए वैट के बराबर किया जाए। इसके साथ ही तेल कंपनियों की ओर से डीलरों पर थोपी गई एक्साइज ड्यूटी और वैट कम किया जाए। पेट्रोल पंप संचालकों की मांग है कि बायो डीजल के नाम पर नकली डीजल की बिक्री रोकी जाए।

इसे भी पढ़े-अगर आप भी सर्दी में cough और बलगम से परेशान तो अपनाए ये घरेलू नुस्खें

डीलरों का कहना है एक्ससाइज डयूटी में कटौती से डीलर्स को हुए नुकसान की भरपाई की जाए। (petrol and diesel) पेट्रोल पंप पर लगभग 20 हजार लीटर पेट्रोल और 40 हजार लीटर डीजल का स्टॉक होता है। ऐसे में केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल पर 5 रुपये और डीजल पर 10 रुपये एक्साइज ड्यूटी कम करने से प्रति पेट्रोल पंप संचालक को लगभग 5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इसकी भरपाई की जाए।

डीलर्स की मांग है कि डीलर कमीशन को बढ़ाया जाए, जो 2017 के बाद से नहीं बढ़ा है। उनका कहना है कि पेट्रोल पंपों के संचालन के खर्च बढ़ गए हैं, जबकि कमीशन वही है। इसके साथ ही पिछले चार सालों का बकाया कमीशन भी दिया जाए। (petrol and diesel)

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.