नई दिल्ली, खबर संसार। ताज नगरी ताजमहल में अचानक तब अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक अचानक पाकिस्तान जिदांबाद के नारे लगा। इससे नाराज पर्यटकों ने उस युवक को पकड़ कर जमकर पिटाई कर दी। वहीं जब इस मामले की जानकारी सीआईएसएफ के सुरक्षाकर्मीयों को लगी तो उस शख्स को अपने कब्जे में ले लिया और उसकी पिटाई भी की।
शाहजहां का 345वां उर्स मनाया जा रहा था
बता दें की बीते मंगलवार को ताजनगरी में मुगल बादशाह शाहजहां के 3 दिवसीय 367वे उर्स मनाया जा रहा था था इस मौके पर वहां मौजूद एक शख्स ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। जिसके बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस पर वहां मौजूद लोगों का आक्रोश फूट पड़ा और उस शख्स को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी गई।
पुलिस ने युवका का किया शांतिभंग में चालान
वहीं सूचना मिलने के बाद थाना ताजगंज पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और उस शख्स के खिलाफ शांतिभंग के तहत कार्रवाई की है। खबरों के मुताबिक, आरोपी युवक के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है। बता दें कि मामला मंगलवार शाम का है, जब उर्स के मौके पर ताजमहल में नि:शुल्क एंट्री के चलते काफी भीड़ थी और ताजमहल के पूर्वी और पश्चिमी गेट पर लोगों की लंबी लाइन लगी हुईं थी।
इसे भी पढ़े-डीएम ने दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच के लिए उपजिलाधिकारी को किया नामित
वहीं ताजमहल के मुख्य मकबरे पर भी सैकड़ों की तदाद में लोग मौजूद थे। उसी दौरान भीड़ में शामिल एक शख्स ने वहां पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। जिसके बाद वहां मौजूग पर्यटकों ने नारा लगाने वाले युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। लोगों ने शख्स को CISF के हवाले कर दिया।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए
