HomeNationallawyers ने काले कोट न पहनने की लगाई गुहार

lawyers ने काले कोट न पहनने की लगाई गुहार

खबर संसार, नई दिल्ली:lawyers ने काले कोट न पहनने की लगाई गुहार। वकीलों ने काले कोट न पहनने की लगाई गुहार सुप्रीमकोर्ट में लगाई है। वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की है। जिसमें उनका कहना है कि देशभर के उच्च न्यायालयों में गर्मी के सीजन के दौरान वकीलों को काले कोट व काले गाउन पहनने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए वकीलों ने इसमें छूट देने की याचिका दायर की है।

ये भी पढ़ें-ethanol मिलाने से 8 रु.प्रति लीटर तक सस्ता हो जाएगा पेट्रोल

lawyers शैलेंद्र मणि त्रिपाठी ने दायर की याचिका

दायर की गई याचिका में कहा गया है कि स्टेट बार काउंसिल्स को निर्देश दिया जाए कि वे अपने नियमों में संशोधन कर संबंधित राज्य में गर्मी के दिनों में lawyers  को काले कोट व गाउन पहनने से छूट प्रदान करें। सुप्रीम कोर्ट में यह याचिका वकील शैलेंद्र मणि त्रिपाठी ने दायर की है। जिसमें कहा गया कि काले कोट व गाउन पहनने की छूट दी जाए।

गर्मियों में होती है परेशानी

याचिका में कहा गया है कि गर्मी के दिनों में वकीलों को काले कोट पहनकर एक कोर्ट से दूसरी कोर्ट में जाने में बड़ी परेशानी होती है। lawyers के ड्रेस कोड के नियम एडवोकेट एक्ट 1961 के तहत बार काउंसिल आफ इंडिया के नियमों से संचालित होते हैं। इसमें वकीलों के लिए कोर्ट में पेश होने के दौरान काला कोट, सफेद शर्ट व गले में सफेद फीता लगाना अनिवार्य है। नियमों के अनुसार वकीलों के लिए गाउन पहनना तब तक अनिवार्य नहीं है, जबकि वे सुप्रीम कोर्ट या हाईकोर्ट में पेश नहीं हो रहे हों।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.