भीमताल/नैनीताल, खबर संसार। सूबे के मुख्यमंत्री की पहल पर जनपद मे शिक्षित युवा बेरोजगारों को विभिन्न विभागों की शासन द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओं हेतु 30 सितम्बर तक ऋण (Loans) उपलब्ध करायें जायेंगे।
जिला नोडल अधिकारी स्वरोजगार/मुख्य विकास अधिकारी डा0 संदीप तिवारी ने बताया कि शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद के अन्तर्गत विकासखण्डवार, तहसीलवार, बैंकवार ऋण कैम्पो के निर्धारण हेतु रोस्टर तैयार कर लिया गया है।
8,10,15,9 और 24 को आयोजित होगें कैम्प
उन्होने बताया कि विकास खण्ड धारी पंचायत घर लेटीबुंगा में 8 सितम्बर, बैक शाखा गुनियालेख मेे 10 सितम्बर, बैक शाखा पहाडपानी मेे 15 सितम्बर को स्वरोजगार कैम्प लगाये जायेंगे। इसी तरह विकास खण्ड हल्द्वानी में पंचायत घर, 9 सितम्बर व 24 सितम्बर को स्वरोजगार कैम्प लगाये जायेेंग। (Loans)
ओखलकांड पंचायत घर में 8 सितम्बर,रामगढ रामलीला मैदान मौना 6 सितम्बर एवं विकास खण्ड सभागार रामगढ में 8 सितम्बर को कैम्प लगाये जायेंगे। विकास खण्ड कोटाबाग सभागार मे 14 सितम्बर, शिव मन्दिर परिसर कालाढूगी मेे 16 सितम्बर एवं बैक आफ बडौदा परिसर कमोला मे 20 सितम्बर को कैम्प लगाये जायेगे।
इसे भी पढ़े-shoroom का उद्धाटन करने गए मंत्री को नहीं मिली कैंची तो दांत से ही काटा दिया फीता
विकास खण्ड रामनगर सभागार मे 9 सितम्बर, एवं 13 सितम्बर, विकास खण्ड हल्द्वानी मेे 10 सितम्बर तथा नगर निगम हल्द्वानी में 13 सितम्बर को स्वरोजगार कैम्प लगाये जायेंगे। (Loans)
मुख्य विकास अधिकारी डा0 तिवारी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियो को निर्देश दिये है कि अधिकारी स्वयं तथा लाभार्थियों को उपस्थित कराते हुए अपने-अपने विभाग की विभागीय स्वरोजगार योजनाओं का कैम्प मे बैंकों को प्रेषित ऋण आवेदन पत्रों के वितरण की कार्यवाही जिला अग्रणी बैक प्रबन्धक के माध्यम से सम्बन्धित बैक शाखा से करवायेंगे एवं नये आवेदकों के आवेदन पत्र प्राप्त करेंगे तथा विभागवार ऋण (Loans) आवेदन पत्र निस्तारण एवं प्राप्ति का विवरण उपलब्ध करायेंगे।
फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें







