HomeNationalजोर का झटका - 250 rupees बढ़ गए एलपीजी गैस सिलेंडर के...

जोर का झटका – 250 rupees बढ़ गए एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम

खबर संसार, नई दिल्ली : जोर का झटका – 250 rupees बढ़ गए एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम, आम आदमी को महंगाई का जोर का झटका लगा है। आज 01 अप्रैल से एलपीजी सिलेंडर के नए रेट आज जारी होते ही कमर्शियल गैस सिलेंडर कीमत में एक साथ ही 250 rupees का इजाफा हो गया। इस उछाल के बाद 19 किलोग्राम वाला गैस सिलेंडर 2,253 रुपये का हो गया है।

फिलहाल अभी  घरेलू गैस सिलेंडरों के दाम में बढ़ोत्तरी नहीं की गई है। बिना सब्सिडी वाला 14.2 किलोग्राम का रसोई गैस सिलेंडर 949.50 रुपये में मिल रहा है। क्योंकि, अभी 10 दिन पहले ही घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए जा चुके हैं। साथ ही बता दें कि आज 01 अप्रैल को  आम आदमी को दोहरी राहत मिली है। तेल कंपनियों ने आज न तो पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई इजाफा किया और न ही रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए हैं।

ये भी पढें- खुलासा -किच्छा गोला मे मिले अवैध खनन के निशान

अब चुकाने होंगे इतने दाम

बता दें कि आज 01 अप्रैल से नए वित्तीय वर्ष के पहले दिन भी घरेलू एलपीजी सिलेंडर दिल्ली में 949.50 रुपये, कोलकाता में 976 रुपये, मुंबई में 949.50 रुपये और चेन्नई में 965.50 रुपये में रीफिल हो रहा है। वहीं काॅमर्शियल 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर की रिफिलिंग करवाने में अब दिल्ली में उपभोक्ताओं को 2253 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। वहीं, कोलकाता में अब 2087 रुपये के बजाय 2351 रुपये और मुंबई में 1955 की जगह आज से 2205 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। चेन्नई में अब 2138 रुपये के बजाय 2406 रुपये लगेंगे।

पहले कब बढ़े दाम

सरकार ने इससे पहले 1 मार्च 2022 को भी कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 105 रुपये की वृद्धि की थी। 22 मार्च को सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए थे, तब कमर्शियल सिलेंडर को 9 रुपये सस्ता किया गया था। वहीं, अक्टूबर 2021 से एक फरवरी 2022 के बीच कामर्शियल सिलेंडर के दाम 170 रुपये बढ़े। ज्ञात हो कि कमर्शियल सिलेंडर नीले रंग का होता है जबकि घरेलू सिलेंडर लाल रंग में आता है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.