खबर संसार, नई दिल्ली: महेन्द्र सिंह धोनी बनेंगे team india के नये कोच!, 5 अगस्त 2020 को महेन्द्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। एक बार वह T-20 विश्वकप के लिए भारतीय ड्रेसिंग रूम में भी उपस्थित रहेंगे और मेंटर टीम की रणनीति बनाएंगे।
इससे पहले रवि शास्त्री का बतौर कोच कार्यकाल पूरा होता, बोर्ड ने पहले ही विश्व भर के कोचों को बता दिया कि वह वोकल फॉर लोकल हैं। गौरतलब है कि रवि शास्त्री का कार्यकाल इस T-20 विश्वकप के बाद कार्यकाल खत्म होने वाला है। ..तो अब team india धोनी पर दांव खेल सकती है।
ये भी पढें- आखिर क्यों खास है इस बार Ganesh Chaturthi, रहें सतर्क
तो क्या team india के नये कोच बनेगे धानी
कयास लगाए जा रहे हैं कि रवि शास्त्री के जाने के बाद महेंद्र सिंह धोनी को कोच बनाने का प्रस्ताव बीसीसीआई रखेगी। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली महेंद्र सिंह धोनी को नई भूमिका देने में विश्वास रखते हैं। गांगुली भी बखूबी जानते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी ही team india को आगे तक ले जा सकते हैं। धोनी की कप्तानी, मैच के हालात को भांपने की क्षमता और विकेट के पीछे जबर्दस्त चुस्ती ने पूरी दुनिया के क्रिकेटप्रेमियों को दीवाना बना दिया था।
इसलिए बनाए जा सकते हैं कोच
महेन्द्र सिंह धोनी क्रिकेट को बेहतर तरह से जानते और समझते हैं। और टीम के साथ उनको बेहतर तालमेल रहा है। इसलिए उनका सेलेक्शन हो सकता हैं। यहां तक कि विराट कोहली भी धोनी को परफेक्ट और शानदान क्रिकेटर मानते हैं।
लोगों का भी का मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी जब टीम इंडिया के कोच बनेंगे, तो टीम इंडिया क्रिकेट में नई बुलंदियों को छुएगी। भारतीय टीम के फैंस तो यही चाहेंगे कि वह team india के कोच धोनी ही बनें। विदेशी टीमें भारत के कोच को रखना पसंद नहीं करती लेकिन माही के बारे में वह अपना विचार बदल सकती थी शायद इस कारण ही सौरव गांगुली ने माही पर यह दाव खेला है।