खबर संसार हल्द्वानी।मंडी मर्डर खुलासा,बीड़ी उधारी,और गालीगलोज बनी हत्या का कारण। जी हा मंडी में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार। पुलिस ने302 में मामला।दर्ज किया हैअभियोग द्वारा पूछताछ के उपरान्त हत्या किये जा सकने वाले कई कारणों का गहनता से परीक्षण किया गया। इसी क्रम में मुखबिर खास से सूचना मिली की किसी व्यक्ति द्वारा जुए में पैसे हारने के बाद एक मोबाईल जुए में ही एक स्थानीय व्यक्ति के पास यह कहकर गिरवी रखा गया था कि अगले दिन पैसे वापस देकर मोबाईल वापस ले जाऊँगा लेकिन उक्त व्यक्ति गिरवी रखे गये उक्त मोबाईल को वापस नही ले गया है और काफी दिनों से अपने घर से गायब है। उक्त तथ्य की जब गहनता से जाँच की गयी तो जिस व्यक्ति के पास मोबाईल गिरवी रखा गया था उस व्यक्ति से मोबाईल प्राप्त कर उसे चैक किया गया तो उक्त मोबाईल मृतका नन्दी देवी का होना एंव हत्या के उपरांत घर से लूटा जाना तस्दीक हुआ।
मोबाईल गिरवी रखने वाले व्यक्ति के सम्बन्ध में कई लोगों से जाँच करने पर उक्त व्यक्ति का नाम मनोज पुरी निवासी नवाबगंज बरेली उ0प्र0 ज्ञात हुआ कि उक्त व्यक्ति मृतका के पड़ोस के ही एक स्थानीय व्यक्ति के मकान में किराये में अकेले निवास करता है तथा गौला में रेता/बजरी भरने का कार्य करता है। उक्त मनोज पुरी को तलाश करने पर वह घर से गायब मिला जिसकी तलाश हेतु मुखबिर मामूर किये गये आज दिनाँक 17.05.2023 को मुखबिर की सूचना पर उक्त व्यक्ति मनोज पुरी पुत्र शंकर निवासी हररपुर मटकली तहसील नवाबगंज थाना हाफिजगंज जिला बरेली उ0प्र0 को डिबेर तिराहा गोरापड़ाव समय 09.20 बजे गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त से की गयी पूछताछ में घटना का कारण-
दि0 04/05/2023 को मैं पडोस की नन्दी आन्टी की दुकान में बीडी का बण्डल लेने गया था मेरे पास खुले पैसे नहीं थे । मैने उनसे बीड़ी का बण्डल उधार मांगा तो आन्टी ने मुझसे नाराज होकर बोला कि पता नहीं कहां- कहां से कुत्ते साले उधार मांगने आ जाते हैं । मैंने उनसे बोला बीडी का बण्डल उधार नहीं देना है तो मत दो मै जा रहा हूँ । लेकिन ऐसे अपशब्द नहीं बोलो तो वह और ज्यादा गन्दे तरीके से अपशब्द कहने लगी । नन्दी आन्टी द्वारा बोले गये अपशब्द मेरे दिल में बूरी तरह चुभ गये फिर में अपने कमरे में आ गया । कमरे पर नन्दी आन्टी के कहे गये अपशब्द सोच – सोच कर मुझे बहुत गुस्सा आने लगा और मैने यह तय कर लिया कि मैं इस औरत को नहीं छोडूंगा और जान से मार दूँगा चूँकि मुझे पैसों की भी तंगी थी तो सोचा कि नन्दी आन्टी के घर पर जो भी माल मिलेगा वो भी ले आऊंगा । फिर उसी कमरे में ही आन्टी को कैसे मारूंगा इस बात का प्लान सोचने लगा चूँकि उस सडक में काफी लोगों एवं वाहनों का आना जाना रहता हैं इस कारण मैं रात्रि के सुनसान समय का इन्तजार करने लगा और रात्रि दो बजे करीब जब मैने देखा कि अब सब लोग सो गये हैं और गाडियों की आवाजाही भी कम हो गयी है तो मैंने अपने कमरे से चारपाई के नीचे रखा हथौडा ऊठाया और अपनी कमर में डालकर आन्टी के घर की ओर चला सोचा रोड से निकलूंगा तो कोई मुझे देख लेगा इसलिए मैं अपने घर के सामने स्थित जंगल से होता हुए सीधे आन्टी के घर के सामने रोड पर निकला और वाटर पार्क वाले जंगल में जाने वाले रास्ते पर छिप गया वहाँ से आन्टी का दरवाजा साफ दिखाई देता है मैने आन्टी के बाहर आने का इन्तजार किया करीब दो बजकर तीस मिनट पर में जंगल से निकला और रोड पार कर आन्टी की दीवार कूदकर अन्दर दरवाजे के बगल में आंगन में छिप गया काफी देर इन्तजार करने के बाद दरवाजा खोलने की आवाज आयी मैं दरवाजे के सामने हाथ में हथौडा लेकर खडा हो गया आन्टी ने जैसे ही दरवाजा खोला और पर्दा हटाया जैसे उनकी नजर मुझ पर पडी तो वह सकपकाकर एकदम चिल्लाई फिर मैने एकदम से अपने हाथ में पकडे हुए हथौडे से आन्टी के सिर पर जोरदार वार किया आन्टी अपने घर के अन्दर की ओर गिर गयी फिर मैने पांच – छः बार लगातार हथौडे से आन्टी के सिर पर वार किये जिससे आन्टी चित हो गयी फिर मैंने उसके गले में पहने दुपट्टे से उसका गला गांठ लगाकर घोंट दिया फिर आन्टी को दुपट्टे के सहारे उठाकर खींचकर उसके बाहर आगन में बने टॉयलेट में ले गया और उसका सिर पानी से भरे टब में डूबाकर उसको वहीं छोड दिया और सीधे आन्टी के घर के अन्दर गया और घर से बैग, कपड़े कुछ नगदी एँव मोबाईल आदि लेकर अपने कमरें में जंगल के रास्ते होते हुए आ गया। शनिवार को गौला गेट में जुआं खेलते खेलते मैं पैसे हारने पर मैंने उक्त मोबाईल जुआ खेल रहे एक व्यक्ति के पास गिरवी रख दिया था. दि0 09/05/2023 मंगलवार को छुट्टी थी मैं अपने घर बरेली चला गया ।
*गिरफ्तारी दिनांक/स्थान:-* डिबेर तिराहा गौरापडाव हल्द्वानी गिरफ्तार अभियुक्तगण मनोज पुरी पुत्र शंकर निवासी हररपुर मटकली तहसील नवाबगंज थाना हाफिजगंज जिला बरेली *बरामद सामान:एक मोबाईल नोकिया की पैड मृतका नन्दी देवी का। एक लाल शूटकेश मृतका का जिसके अन्दर मृतका के कपडे सूट, साड़ी आदि। एक पन्नी में मृतका नन्दी देवी के घर से ले जाए गये दस्तावेज। नगद धनराशि। एक अदद आला कत्ल हथौड़ा।पंकज भटट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीतालnद्वारा घटना का अनावरण करने वाली टीम को 5000/- रुपये का नगद पुरुस्कार देने की घोषणा की है।



