IPL 2025 के आगाज से पहले भारतीय किक्रेट कंट्रोल बोर्ड के हेडक्वार्टर मुबई में सीभी आईपीएल टीमों के कप्तानों के संग मीटिंग हुई। इस दौरान आईपीएल 2025 के कई नियमों में बदलाव की गई जिसे सभी कप्तानाें को इसके बारे में जानकारी दी गई। इस मीटिंग में गेंदबाजों को लेकर अहम फैसला हुआ है। बीसीसीआई ने गेंद पर लार के इस्तेमाल पर लगे बैन को हटा दिया है। अब गेंदबाज मैच के दौरान गेंद पर लार का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके साथ ही और भी नियम बदले गए हैं।
गेंद पर लार के इस्तेमाल को लेकर छूट दी गई
जानकारी के अनुसार मीटिंग में कई अहम फैसले लिए गए हैं। इसमें गेंद पर लार के इस्तेमाल को लेकर छूट दी गई है। बीसीसीआई ने पहले गेंद पर लार के इस्तेमाल को बैन कर दिया था। इसके साथ ही एक और बड़ा नियम बदला है। मैच के दौरान दूसरी गेंद को लेकर एक नियम बना है। इसके तहत दूसरी गेंद IPL 2025 मैच की दूसरी पारी के 11वें ओवर के बाद आएगी। यह नियम रात के वक्त ओस के प्रभाव को देखते हुए लाया गया है।
लार के इस्तेमाल पर इसलिए लगा था राेक
दरअसल भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने कोरोना वायरस की वजह से गेंद पर लार का इस्तेमाल प्रतिबंधित कर दिया था। आईसीसी ने भी इसको लेकर बैन लगाया था। लेकिन अब इस नियम को बदल दिया गया है। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने बीते दिनों लार के इस्तेमाल पर लगे बैन को हटाने की मांग की थी।
यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप


