HomeUttarakhand163.25 लाख से निर्मित विभिन्न मार्गों-लिंक मार्गों का मंत्री ने लोकार्पण किया

163.25 लाख से निर्मित विभिन्न मार्गों-लिंक मार्गों का मंत्री ने लोकार्पण किया

किच्छा, खबर संसार। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने किच्छा के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गांव  चुकटी देवरिया में कृषि उत्पादन मण्डी समिति किच्छा द्वारा निर्मित विभिन्न सड़कों के लोकार्पण कार्यक्रम के बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। श्री भट्ट ने कार्यक्रम में 163.25 लाख से निर्मित विभिन्न मार्गों-लिंक मार्गों का लोकार्पण किया।

कार्यक्रम में मा0 मंत्री ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा संास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। श्री भट्ट कहा कि लोकार्पण का कार्यक्रम में 163 लाख 25 हजार रूपये की लागत से विभिन्न मार्गों का यहां लोकार्पण किया गया है। उन्होने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि यह कार्य मेरे हाथों से हुआ है, अभी और बहुत सारी सड़के बाकी है जिनका लोकार्पण भी शीघ्र होगा।

रूद्रपुर के बाईपास को 800 करोड़ रूपये स्वीकृत

उन्होने कहा कि एनएच के निर्माण में बड़े स्तर पर गड़बड़ी जैसे गम्भीर मुद्दों को बार-बार उठाया, जिसके उपरान्त अब उसमें कई संशोधन कर दिये गये है। उन्होने कहा कि रूद्रपुर के बाईपास के लिए लगभग 800 करोड़ रूपये स्वीकृत हो गये है। मा0 मंत्री जी ने कहा कि जिस प्रकार रामपुर से काठगोदाम एनएच तैयार की जा रही है जिससे रूद्रपुर के आस-पास को क्षेत्र को भी इसका लाभ मिलेगा। उन्होने कहा कि इसी प्रकार हमारी सरकार मुरादाबाद से भी एक एनएच की सड़क ला रहे है जो रामनगर तक जायेगी जिसकी लागत लगभग 4 हजार करोड़ रूपये है।

उन्होने कहा कि रूस एवं युक्रेन के युद्ध के दौरान दोना देशो से मा0 प्रधानमंत्री जी ने वार्ता कर हमारे देश के 22 हजार 5 सौ लोगों को सुरक्षित अपने स्वदेश ले आये। इस दौरान उन्होने स्वतंत्रता सग्राम सेनानी एवं पूर्व विधायक स्व0 हरीश सिंह बिष्ट की पत्नी श्रीमती लीलादेवी बिष्ट एवं दयानन्द उपाध्याय को शाॅल ओढ़कर सम्मानित किया। तदोपरान्त मा0 मंत्री श्री भट्ट जी को कार्यक्रम आयोजकों ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इसे भी पढ़े-BJP ने मदन कौशिक को हटा, महेंद्र भट्ट को बनाया उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.