खबर संसार नई दिल्ली: मोदी बर्थडे- पीएम के 05 कार्य, जिसने बदल दी India की आबो हवा, 17 सितंबर 1950 को गुजरात में जन्में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 71वां जन्मदिन हैं। पहले वह सन्यांसी बनना चाहते थे, लेकिन किश्त को कुछ और ही मंजूर था। उनका राजनीति में पर्दापण हो गया ।
पहले वह आरएसएस से जुडे़ उसके बाद वह गुजरात के मुख्यमंत्री बने और फिर 2014 में उन्होंने देश की बागडोर संभालते हुए, India के प्रधानमंत्री का पद ग्रहण किया। इसके बाद से पीएम मोदी ने कई अहम फैसले लेकर देश की आबो हवा बदल दी। प्रधानमंत्री ने इन इन 7 वर्षों में कई महत्वपूर्ण कार्य हुए हालांकि ये कार्य कठिन जरूर थे परंतु असंभव नहीं। आओ जानते हैं वे कौनसे 05 बड़े कार्य है।
स्वच्छ भारत अभियान
2014 में जब प्रधानमंत्री ने पहली बार जब देश की बागडोर संभाली हो तो उन्होंने सबसे पहले स्वच्छ भारत अभियान का बीड़ा उठाया। कार्य कठिन था, जनभागीदारी के बगैर यह संभव नहीं हो सकता था। परंतु पीएम मोदी के व्यक्तित्व के चलते लोगों ने उनका भरपूर साथ दिया। आज देश के हर गांव में शौचालय है और अब हर शहर, गांव, गली और चैराहे हमें स्वच्छ नजर आते हैं।
अनुच्छेद 370 समाप्त
5 अगस्त 2019 को मोदी सरकार ने कश्मीर को अनुच्छेद 370 से मुक्ति दिला दी। जम्मू और कश्मीर की जनता 70 साल से धारा 370 की जंजीरों में जकड़ी हुई थी। साथ लद्दाख को एक अलग केंद्र शासित राज्य घोषित कर दिया। इससे कश्मीरी पंडितों को ही नहीं बल्कि राज्य के सभी नागरिकों को अब केंद्र की योजनाओं का लाभ मिल रहा है।, जिनसे कई सालों तक कश्मीर के लोगों को वंचित थे। और जम्मू-कश्मीर India का अभिन्न अंग बना।
ये भी पढें- घबराया China- बोला छोड़नी होगी शीत युद्ध की मानसिकता
राममंदिर विवाद का अंत
राममंदिर अयोध्या विवाद का हल भी मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले छह महीने में ही हो गया। 9 नवंबर 2019 को सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए ने अयोध्या में राम जन्मभूमि को ही राम का जन्म का स्थान माना। कोर्ट के आदेश के बाद भारत सरकार ने राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का गठन करके भव्य राम मंदिर के निर्माण का कार्य भी प्रारंभ करवा दिया। संभावतः 2023 तक रामलला के गर्भगृह में दर्शन लाभ मिलेंगे।
तीन तलाक खत्म
मुस्लिम महिलाएं तीन तलाक की कुप्रथा को बंद करने के लिए कई वर्षों से कानूनी लड़ाई लड़ रही थी। मोदी सरकार इच्छाशक्ति और न्याय व्यवस्था में कई तरह की रुकावटें थी। मोदी सरकार की इच्छाशक्ति के चलते ही सुप्रीम कोर्ट ने साक्ष्यों के आधार पर इस मामले में सुनवाई तेजी कर दी और इस कुप्रथा पर प्रतिबंध लगा दिया।
लहराया India का परचम
बता दें कि पाकिस्तान आतंकियों की घुसपैठ करवा कर कश्मीर, पंजाब आदि स्थानों पर हमले करवाता था। परंतु पीएम मोदी ने सत्ता की बागडोर संभालते ही India की यह परिपाटी बदल दी और आतंक को उसी की भाषा में जवाब देने की सेना को खुली छूट दे दी। सर्जिकल और एयर स्ट्राइक के जरिए भारतीय सेना ने परचम लहराया। भारतीय जवानों ने पाकिस्तान की सीमा में घुसकर आतंकियों के ठिकानों को तबाह कर दिया था। सेना ने पाकिस्तान ही नहीं बल्कि चीन के मुगालते भी दूर कर दिए है। डोकलाम विवाद, पैंगोंग झील विवाद और गलवान घाटी में चीन को मुंह की खाना पड़ी है।


