HomeInternationalघबराया China- बोला छोड़नी होगी शीत युद्ध की मानसिकता

घबराया China- बोला छोड़नी होगी शीत युद्ध की मानसिकता

खबर संसार, नई दिल्ली: घबराया China- बोला छोड़नी होगी शीत युद्ध की मानसिकता, चीन अपनी विस्तारवादी नीतियों से बाज नही आ रहा है। ऐसे में अब China की तरफ से वाशिंगटन दूतावास से एक बयान जारी किया गया है कि हिंद प्रशांत महासागर इलाके में अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन की सुरक्षा साझेदारी से चीन घबरा गया है। कहा कि इन देशों को अपनी शीत युद्ध वाली मानसिकता और वैचारिक पूर्वाग्रहों को दूर करना चाहिए। China की तरफ से ये बयान वाशिंगटन स्थिति चीनी दूतावास से जारी किया गया है।

ये भी पढें- शिल्पा के बोल मेरा पति क्या काम करता है मुझे नहीं पता था

बता दें ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और ब्रिटेन जो साझेदारी की है । इसका मकसद हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और शक्ति संतुलन बनाए रखने के साथ परमाणु ऊर्जा से चलने वाली पनडुब्बियों पर काम करना है। अफगानिस्तान में बने मौजूदा हालात के बाद इस तरह के संगठन का बनना काफी अहम माना जा रहा है। साझेदारी का मकसद हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, शक्ति संतुलन बनाए रखना,परमाणु ऊर्चा से चलने वाली पनडुब्बियों पर भी काम किया जाएगा

अमेरिका के लिए इस समझौते की अहमियत इसलिए भी है ताकि China के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका अपनी सैन्य क्षमताओं को मजबूत कर सके। इस समझौते पर संयुक्त बयान जारी करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा है कि हम जो प्रयास शुरू कर रहे हैं, वह भारत-प्रशांत क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने में मदद करेगा।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.