खबर संसार, नई दिल्ली: घर में ये पौधे लगाने से Mosquito रहेंगे कोसों दूर, नहीं आएंगी बीमारियां, मार्च का महीना खत्म होने को है, और गर्मी ने दस्तक दे दी हैं, तो ऐसे में अब मच्छरों की संख्या भी बढ़ती शुरू हो चुकी है। तो ऐसे में मच्छरों की वजह से बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाएगा। बरसात के मौसम में Mosquito का खतरा अधिक होता है क्योंकि वे डेंगू जैसी बीमारियों के लिए अतिसंवेदनशील होते हैं। कुल मच्छरों से बचने के लिए केमिकल्स स्प्रे आदि का भी इस्तेमाल करते हैं, जोकि हमारी सेहत और बच्चों के लिए बेहद खतरनाक है। तो आज हम आपको ऐसे पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको घर में लगाने से सजवाट के साथ मच्छर कोसों दूर रहेंगे। और स्वच्छ हवा भी मिलेगी।
ये भी पढें- …तो फिर मुख्यमंत्री धामी लड़ सकते हैं कालाढूंगी या didihat सीट से उपचुनाव!
पुदीने का पौधा
पुदीने का पौधा हमें बड़े ही आसानी से उपलब्ध हो जाता है। ये पौधा Mosquito को दूर रखने में बेहद कारगर है। साथ ही, यह ऐसा पौधा है जो बहुत जल्दी ग्रो करता है और आप एक बार लगाने के बाद इससे कई उपज ले सकते हैं।
लैवेंडर
लैवेंडर की गंध मच्छरों की सूंघने की क्षमता में बाधा डालती है, इसलिए मच्छर इससे दूर रहते हैं। आप इसे अपने घर में मच्छरों को भगाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। मच्छरों को दूर भगाने के लिए जिस मॉस्किटो रिपेलेंट्स का इस्तेमाल किया जाता है उसमें भी लैवेंडर ऑयल मिलाया जाता है। अपने घर को महकाने के साथ मच्छरों को दूर भगाने काफी सहायक है।
सिट्रानेला का पौधा
मच्छरों के दूर भगाने के लिए सिट्रानेला का पौधा काफी सहायक होता है। सिट्रानेला के खुशबू से मच्छर घर से दूर रहते है और जानकारी के लिए बता दें कि मॉस्किटो रिप्लीयन्ट क्रीम में सिट्रानेला का ही इस्तेमाल किया जाता है।
गेंदे के फूल
गेंदा उगाना बहुत ही आसान है। इसे कहीं भी गमले या क्यारी कहीं भी लगा सकते हैं। गेंदे के पौधे को किसी भी मौसम में लगाया जा सकता है। गेंदा एक आसानी से उगने वाला फूल है जिसकी महक मच्छरों को घर से दूर रखती है।
लेमन ग्रास
हर घर में लेमन ग्रास का इस्तेमाल उसकी सुगंध की वजह से किया जाता है। लेमन ग्रास के पौधे का इस्तेमाल मच्छर भगाने वाली कई दवाओं में भी इस्तेमाल किया जाता है।
तुलसी
औषधीय गुणों से भरपूर तुलसी खांसी, जुकाम, बुखार और भी कई तरह के रोगों निजात दिलाती है। साथ ही, मच्छरों से बचाव में भी तुलसी काफी सहायक है। तुलसी के पत्तों की तीखी गंध की वजह से मच्छर दूर भागते हैं। ऐसे में आप तुलसी को बगीचे में या पिछवाड़े में लगा सकते हैं।
सुगंधित अजवायन
सुगंधित जेरेनियम की तेज सुगंध भी मच्छरों को भगाने में काफी मददगार होती है। तेजी से बढ़ने वाले इन पौधों को गर्म और शुष्क जलवायु में भी आसानी से उगाया जा सकता है।
