HomeEntertainmentमौनी रॉय ने पहले करवा चौथ पर ने रचाई शिव-पार्वती वाली मेंहदी,...

मौनी रॉय ने पहले करवा चौथ पर ने रचाई शिव-पार्वती वाली मेंहदी, कहीं ये बात

मौनी रॉय ने अपने पहले करवा चौथ को खास बनाने के लिए खास तरह की अपने हाथों में मंहदी रचाई हैं। अपनी शादी के लिए मौनी ने भगवान शिव और पार्वती का आशीर्वाद लिया और अपने हाथ में शिव-गौरा की तस्वीर बनवायी हैं। मौनी ने अपनी खास मेहंद की तस्वीर अपने शोशल मीडिया पर शेयर की है।

हाथों में रचाई शिव-पार्वती वाली मेंहदी

मौनी रॉय (Mouni Roy Karwa Chauth) ने इंस्टाग्राम पर करीब 1 घंटे पहले कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो हाथों पर रची मेहंदी फ्लॉन्ट कर रही हैं। उनके एक हाथ पर शिव-पार्वती और दूसरे हाथ पर छलनी से चांद देखती औरत की डिजाइन दिख रही है। वो बेहद खुश नजर आ रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘पहला हमेशा स्पेशल होता है। हैप्पी करवा चौथ ब्यूटीज।’

एक्ट्रेस मौनी रॉय ने 27 जनवरी को गोवा में मंगेतर सूरज नांबियार से शादी की थी। दोनों ने दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों से शादी की। शादी की तस्वीरें मेहमानों ने शेयर की हैं, जिनमें अभिनेता अर्जुन बिजलानी भी शामिल थे। अर्जुन ने नवविवाहितों की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, “मिस्टर एंड मिसेज नांबियार।”

ब्रह्मास्त्र’ में आई थीं नजर

वर्कफ्रंट की बात करें तो मौनी रॉय अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आई थीं। इसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन और नागार्जुन ने अहम भूमिका निभाई थी। शाहरुख खान का कैमियो था। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था।

कई एक्ट्रेसेस का है पहला करवा चौथ

इस बार कई बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेसेस का पहला करवा चौथ है। इनमें कटरीना कैफ, आलिया भट्ट, शीतल ठाकुर, शिबानी दांडेकर, करिश्मा तन्ना, अंकिता लोखंडे, ऋचा चड्ढा शामिल हैं।

इसे भी पढ़े-BJP ने मदन कौशिक को हटा, महेंद्र भट्ट को बनाया उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.