Saturday, February 15, 2025
HomeBusinessMusk ने मोदी को जीत पर बधाई दी, कहा- भारत में कार्य...

Musk ने मोदी को जीत पर बधाई दी, कहा- भारत में कार्य करने को उत्सुक हूं

न्यूयॉर्क। Musk ने मोदी को जीत पर बधाई दी, कहा- भारत में कार्य करने को उत्सुक हूं जी, हां टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनकी ऐतिहासिक चुनावी जीत पर बधाई देते हुए कहा कि उनकी कंपनियां भारत में रोमांचक कार्य करने को लेकर उत्सुक हैं।

मस्क ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक चुनावों में जीत पर नरेन्द्र मोदी को बधाई! मेरी कंपनियां भारत में रोमांचक कार्य शुरू करने का इंतजार कर रही हैं। मोदी नौ जून को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी का यह लगातार तीसरा कार्यकाल होगा।

भारत आने वाले थे एलन मस्क

एलन मस्क का यह पोस्ट इस कारण खास हो जाता है कि उनका नाम भारत की चुनावी प्रक्रिया के दौरान राजनीतिक मुद्दों में उलझ गया था। दरअसल एलन मस्क ने कुछ दिनों पहले भारत आने के बारे में जानकारी दी थी। उस समय भारत में चुनावी प्रक्रिया शुरू हो चुकी थी। हालांकि ऐन मौके पर एलन मस्क की भारत यात्रा रद्द हो गई थी।

विवादों में घिर गया था ये फैसला

एलन मस्क ने उस समय बताया था कि उन्हें अपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी टेस्ला से जुड़े कुछ अपरिहार्य कार्यों के चलते अपनी भारत यात्रा को टालना पड़ा है। हालांकि विपक्षी पार्टी कांग्रेस मस्क के द्वारा भारत यात्रा को कैंसिल करने को चुनाव के संभावित परिणाम से जोड़ने लग गई थी। कांग्रेस का दावा था कि बदलाव के माहौल को भांप कर मस्क ने यात्रा रद्द की है।

जल्द हो सकती है भारत में एंट्री

हालांकि अब चुनाव परिणाम स्पष्ट हो चुके हैं। भाजपा सबसे ज्यादा सीटें जीतने में कामयाब हुई है और सहयोगी दलों के साथ उसके पास सरकार बनाने के लिए स्पष्ट बहुमत है। नई सरकार के गठन के बाद जल्दी ही भारत में एलन मस्क की कंपनियों खासकर टेस्ला की बहुप्रतीक्षित एंट्री हो सकती है। भारत सरकार ने हाल ही में ईवी पॉलिसी में बदलाव किया है, जिसे उस समय भारत में टेस्ला की एंट्री से जोड़कर देखा गया था। उस समय ऐसी खबरें भी आई थीं कि टेस्ला की टीम संभावित प्लांट के लिए भारत के कुछ राज्यों में जगहें तलाश रही है।

इसे भी पढ़े-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण किया

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.