HomeUncategorized15 अगस्त 2025 से नया FASTag पास होगा लागू, जानें फायदे और...

15 अगस्त 2025 से नया FASTag पास होगा लागू, जानें फायदे और नुकसान

15 अगस्त 2025 से नया FASTag पास होगा लागू, जानें फायदे और नुकसान जी, हां केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने टोल टैक्स को लेकर आम लोगों को बड़ी राहत दी है। उन्होंने घोषणा की कि अब मात्र ₹3000 में FASTag आधारित वार्षिक पास मिलेगा, जिससे निजी वाहन चालक एक साल तक या 200 बार तक टोल फ्री यात्रा कर सकेंगे।


केवल निजी वाहनों के लिए होगी सुविधा

यह नई नीति केवल निजी गैर-व्यावसायिक वाहनों जैसे कार, जीप और वैन के लिए लागू होगी। यह पास पूरे राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क पर मान्य होगा, जिससे निजी यात्रियों को बिना रुकावट यात्रा का अनुभव मिलेगा।


ऐप और वेबसाइट पर मिलेगी सर्विस

गडकरी ने बताया कि जल्द ही इस सेवा को NHAI और MoRTH की वेबसाइट और ‘राजमार्ग यात्रा ऐप’ पर एक्टिवेशन व रिन्यूअल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इससे पास लेना आसान और पारदर्शी होगा।


कम होगा टोल पर इंतजार का वक्त

FASTag वार्षिक पास के जरिए टोल प्लाज़ा पर लंबी कतारों और विवादों से राहत मिलेगी। यह नीति टोल सिस्टम को आसान बनाकर लोगों के यात्रा अनुभव को बेहतर बनाएगी। इससे ट्रैफिक जाम और प्रतीक्षा समय में भी कमी आएगी।


पहले से ही चल रही थी योजना

गडकरी ने अप्रैल 2025 में ही इस बदलाव की ओर संकेत दिया था। लगातार टोल टैक्स को लेकर हो रही बहस और आम जनता की शिकायतों को देखते हुए सरकार ने यह ऐतिहासिक फैसला लिया है।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.