HomeNationalघरेलू एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी, जाने कितना महंगा हुआ रसोई...

घरेलू एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी, जाने कितना महंगा हुआ रसोई गैस

घरेलू एलपीजी सिलेंडर के नए रेट 1 दिसंबर को जारी हो चुके हैं। कामर्शियल सिलेडर 100 रुपये महंगा हो चुका है और 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में पिछले 2 महीने से कोई बदलाव नहीं हुआ है।

वहीं, आप अगर दिल्ली, बनारस, प्रयागराज, फरीदाबाद, गुरुग्राम, जयपुर, हैदराबाद, जालंधर, जमशेदपुर, पटना, मैसूर, लुधियाना, रायपुर, रांची, अहमदाबाद जैसे शहरों में रहते हैं तो आपको एक ऐसे सिलेंडर के बारे में बता रहा हूं, जिसे 633.50 रुपये से लेकर 697 रुपये में रीफिल करवा सकते हैं। इस सिलेंडर में केवल 10 किलो ही गैस रहेगी।

इसे भी पढ़े-जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में पहुंचकर सभी विभागों का किया निरीक्षण

दरअसल हम बात कर रहे हैं उस सिलेंडर की, जिसमें गैस दिखती भी है और 14.2 किलो गैस वाले भारी भरकम सिलेंडर से हल्का भी है। वैसे तो 14.2 किलो गैस वाला सिलेंडर दिल्ली में अभी 899.50 रुपये में मिल रहा है, लेकिन कंपोजिट सिलेंडर मात्र 633.50 रुपये में भरवा सकते हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर गोरखपुर में यह 677 रुपये में मिल रहा है।

घरेलू एलपीजी और कंपोजिट सिलेंडर के ताजा रेट

शहर14.2 किलो वाले सिलेंडर के रेट रुपये में (राउंड फिगर )10 किलो वाले कंपोजिट सिलेंडर के रेट रुपये में
दिल्ली900634
मुंबई900634
कोलकाता926652
चेन्नई916645
लखनऊ938660
जयपुर904637
पटना998697
इंदौर928653
अहमदाबाद907639
पुणे909636
गोरखपुर962677
भोपाल906638
आगरा913643
रांची957674

दुनिया भर में LPG की औसत कीमत 59.26 भारतीय रुपया प्रति लीटर

दुनिया भर में LPG की औसत कीमत 59.26 भारतीय रुपया प्रति लीटर है। हालांकि, देशों के बीच इन कीमतों में काफी अंतर है। एक सामान्य नियम के रूप में, अमीर देशों में कीमतें अधिक होती हैं, जबकि गरीब देशों और प्राकृतिक गैस का उत्पादन और निर्यात करने वाले देशों में कीमतें काफी कम होती हैं। विभिन्न देशों में कीमतों में अंतर एलपीजी के लिए विभिन्न टैक्सों और सब्सिडी के कारण है। सभी देशों की अंतरराष्ट्रीय बाजारों में प्राकृतिक गैस की कीमतों तक समान पहुंच है, लेकिन अलग-अलग टैक्स से रसोई गैस की खुदरा कीमत अलग है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.