HomeUttarakhandदिल्ली पब्लिक स्कूल में नए विद्यार्थियों का हुआ स्‍वागत, शिक्षकों ने आशीर्वाद...

दिल्ली पब्लिक स्कूल में नए विद्यार्थियों का हुआ स्‍वागत, शिक्षकों ने आशीर्वाद द‍िया

दिल्ली पब्लिक स्कूल नवाबी रोड हल्द्वानी की प्राथमिक बाल वाटिका में दिनांक 10 अप्रैल 2024 को शैक्षणिक सत्र 2024- 25 में प्रवेश करते हुए अनेक बाल विद्यार्थियों ने प्रवेश कियाl बाल विद्यार्थियों के स्वागत एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विद्यालय शिक्षिकाओं ने सभी विद्यार्थियों का टीकालगाकर, पुष्पादि से स्वागत -अभिनन्दन कर आशीर्वाद प्रदान किया l तदुपरांत गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ ही सभी कक्षाओं में शिक्षण कार्य आरंभ किया गया l

बच्‍चों ने अभिनय से लोगों का मनोरंजन भी किया

विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन एवं शिक्षण रुचि जागृत करने हेतु नृत्य, मार्बल पेंटिंग, रोलिंग पिन, टेबल मैट,स्पंज, विभिन्न खेलों के साथ ही स्कूल भ्रमण आदि गतिविधियां संपन्न कराई गईl शिक्षकों द्वारा अनेक प्रेरणात्मक किरदारों का अभिनय प्रस्तुत कर बाल विद्यार्थियों का मनोरंजन भी किया गयाl

नन्हे मुन्ने बाल विद्यार्थियों एवं शिक्षिकाओं के लिए यह एक स्मरणीय दिवस रहा, जिसमें बच्चों ने अपनी रुचि,जिज्ञासा एवं प्रतिभाओं का परिचय दिया साथ ही इन प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करते हुए नन्हे -मुन्नो ने अपने विद्यार्थी जीवन में प्रवेश कर, अपने ज्ञान में वृद्धि की l

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन भूमेश अग्रवाल, प्रो वाइस चेयरमैन विवेक अग्रवाल, निदेशक श्रेयल अग्रवाल, प्रधानाचार्या रंजना शाही, हेड मिस्ट्रेस मनीषा शाह एवं समस्त विद्यालय परिवार के सदस्यों ने उपस्थित रहकर सभी नन्हे मुन्नो को विद्यार्थी जीवन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं, जिससे वे अपने जीवन में सफलता के सर्वोच्च पायदान अर्जित कर सकेंl

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.