खबर संसार, गदरपुर , दिलीप अरोरा: NIOS डीएलएड के छात्रों ने किया शिक्षा मंत्री के घर घेराव, आज NIOS डीएलएड के दर्जनों छात्र छात्राओं ने गुलरभोज चक्की मोड़ के पास रामलीला मैदान से उत्तराखंड शिक्षा मंत्री के निवास स्थान और कर्यालय तक मार्च निकालकर सरकार और अरविन्द पाण्डेय के खिलाफ अपनी मांगो को मनवाने के पक्ष मे नारेबाजी करते हुए उनके निवास स्थान पहुंचकर घेराव करने पहुंचे जहां पर पुलिस ने उन्हें रोक दिया, साथ वहां पर तीखी नोक झोक भी हुई। NIOS डीएलएड के छात्रों ने कहा कि जब तक अरविन्द पाण्डेय नहीं आते है तब तक हम यही बैठेंगे। और नियुक्ति लेकर ही जायेंगे।
ये भी पढें- अब बिना इंटरनेट के कर सकेंगे Digital payment : आरबीआई
इसके बाद अरविन्द पाण्डेय के पी आर ओ ने कहा की मंत्री जी नहीं है और हम बाद मे बात कर लेंगे आप ज्ञापन दे दीजिए मै मंत्री जी को दे देंगे। लेकिन इनके लाख समझाने के बावजूद यह अनशनकारी शांत नहीं हुए। उन्होंने कहा की हम मंत्री जी के घर के बहार तब तक बैठेंगे जब तक वो नहीं आ जाते और हम ज्ञापन दे देकर थक गये है। या फिर वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हमको बताये की वो कल आकर हमसे बात करेंगे। तब हम वापस जायेंगे।
NIOS के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा
अनशनकारी छात्रों के अध्यक्ष कपिल देव ने सरकार से 15 जनवरी 2021 के शिक्षा विभाग के आदेश को पुनः स्थापित करने की मांग की। और इन्होने उस नियम की भी पूछा की किस नियम के तहत हमको NIOS डीएलएड के छात्रों को जॉब से वंछित रखा जा रहा है। जबकि NIOS के भी नियमों का भी पालन नहीं किया जा रहा है। आपको बताते चले की यह मामला माननीय उच्च न्यायलय मे भी चल रहा है और इसमें 6 जनवरी को अंतिम आदेश आ सकते है।
इनके अध्यक्ष ने यह भी बताया की एक शिक्षक के लिए जो योग्यता होती है हम उस पर खरे उतरते है और हमारे पास सारे जरूरी सर्टिफिटेक मौजूद है। हमारे पास आत्मदहा के अलावा कोई अंतिम चारा नहीं है यदि सरकार हमारी मांगो को नहीं मानती है तो हम इसके लिए विवश है। इसकी जिम्मेदार सरकार होगी।



