खबर संसार, नई दिल्ली : अब भाजपा सांसद gautam gambhir भी कोरोना पाॅजिटिव, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज व भाजपा सांसद गौतम गंभीर कोरोना पाॅजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने इस बात की जानकारी स्वयं ट्वीटर हैंडल पर ट्वीट कर दी। gautam gambhir को कोरोना के हल्के लक्षण थे, इसके बाद उन्होंने अपनी जांच कराई थी और उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
ये भी पढें- अब सरकारी दफ्तरों में लगेंगी सिर्फ अंबेडकर व भगत सिंह की photos
gautam gambhir ने ट्वीट कर दी जानकारी
गौतम गंभीर ने पिछले कुछ दिनों से उनके संपर्क में आए सभी लोगों को कोरोना की जांच कराने को कहा है। बता दें कि 40 वर्षीय gautam gambhir को कोरोना के हल्के लक्षण हैं। मिली जानकारी के अनुसार आज मंगलवार को भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हमने खुद को आइसोलेट कर लिया है।
गौतम गंभीर ने लिखा, ”हल्के लक्षण के बाद मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं. जो भी लोग मेरे सम्पर्क में आए हैं, वह सभी अपना टेस्ट करवा लें और सुरक्षित रहें।” बता दें कि गौतम गंभीर पूर्वी दिल्ली से लोकसभा सांसद हैं। वह आईपीएल की नई टीम लखनऊ सुपरजॉयन्ट्स के मेंटर भी हैं। gautam gambhir ने 2018 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उन्होंने भारत के लिए 54 टेस्ट, 147 वनडे और 37 टी-20 मुकाबले खेले। वह 2007 और 2011 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे।
कोरोना संक्रमण को लेकर पूरे देशभर में एक दिन में कोविड-19 के 2,55,874 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,97,99,202 हो गई। देश में लगातार पिछले पांच दिन से कोविड-19 के दैनिक मामले तीन लाख से अधिक सामने आ रहे थे। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह आठ बजे जारी किए गए।


