HomeEntertainmentअब दिलीप कुमार की 'Kalinga' फिल्म जल्द होगी रिलीज

अब दिलीप कुमार की ‘Kalinga’ फिल्म जल्द होगी रिलीज

खबर संसार मुंबई: अब दिलीप कुमार की ‘Kalinga’ फिल्म जल्द होगी रिलीज, बाॅलीवुड के महान फिल्म अभिनेताओं में उनका नाम सबसे आगे रहता है। उन्हें ट्रेजडीकिंग भी कहा जाता रहा है। बता दें कि इस महान फिल्म अभिनेता का निधन खराब स्वास्थ्य के चलते बीते 7 जुलाई को निधन हो गया था।

दिलीप कुमार अपने खराब स्वास्थ्य के चलते कैमरे से दूर ही रहते थे। लेकिन दिलीप को आज भी काफी लोग पसंद करते हैं। ऐसे में उनके चाहने वालों लिए एक बहुत ही खुशी की खबर है। कि दिलीप कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म ‘Kalinga’ जल्द ही रिलीज होगी। इसके प्रयास तेज कर दिये गए हैं।

ये भी पढें- Charanjit Singh Channi ही क्यो बने पंजाब के मुख्यमंत्री, क्या है मास्टरस्ट्रोक

मतभेदों के चलते नहीं रिलीज हुई थी ‘Kalinga’

बता दें कि 1992 में फिल्म निर्माता सुधाकर बोकाड़े ने दिलीप कुमार को निर्देशन के लिए राजी किया था। जिसके बाद ‘Kalinga’ फिल्म अनाउंस हुई जिसमें दिलीप कुमार के अलावा अमजद खान, राज बब्बर, राज किरण, शिल्पा शिरोडकर, मीनाक्षी शेषाद्रि जैसे कलाकार थे। संगीत कल्याणजी-आनंदजी का है। फिल्म की काफी शूटिंग हुई, लेकिन बाद में यह फिल्म रिलीज ही नहीं हो पाई।

कहा गया कि कुछ मतभेद के चलते इस फिल्म को बंद कर दिया गया था। इस फिल्म के राइट्स अब संगीता अहिर के पास है उनके अनुसार ‘कलिंगा’ के 8 घंटे के फुटेज हैं जिन्हें संपादित कर फिल्म या सीरिज की शक्ल दी जा सकती है। संगीता इस समय फिल्म पर काम कर रही हैं। उनके अनुसार दिलीप कुमार की मृत्यु के पहले ही उन्होंने ‘Kalinga’ पर काम शुरू कर दिया था और उनकी कोशिश है कि दिलीप कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म को लोगों के सामने लाया जाए।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.