खबर संसार पंजाब : Charanjit Singh Channi ही क्यो बने पंजाब मुख्यमंत्री, क्या है मास्टरस्ट्रोक, आज सोमवार को पंजाब के नये मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शपथ ले ली। पंजाब कांग्रेस में मचे सियासी घमासान के बीच आखिरकार कांग्रेस ने चनणजीत सिंह चन्नी को ही मुख्यमंत्री क्यों बनाया। इसके पीछे कांग्रेस की एक बड़ी सोची समझी चाल है। Charanjit Singh Channi दलित समुदाय से आते हैं। वह कैप्टन सरकार में शिक्षा मंत्री भी रहे हैं। पंजाब में दलित समुदाय के वोटर्स की संख्या ज्यादा है। ऐसे में कांग्रेस ने 2022 विस चुनाव के चलते दलित चेहरे को आगे कर मास्टरस्ट्रोक खेला है।
ये भी पढें- Chamoli में फटा बादल, मची तबाही, जानिए कितना हुआ नुकसान
दलित समुदाय से बनाया मुख्यमंत्री
आपको बता दें कि पंजाब में 32 फीसदी फोट दलितों का है और 38 वोट हिंदू का है। 20 फीसदी वोट जट सिख है। इन सबके अलावा पंजाब विस की कुल 117 सीटें हैं, जिनमें 34 सीटें आरक्षित हैं। यहां पर दलित अच्छा-खासा प्रभाव रखते है। इस लिए पंजाब में कांग्रेस ने दलित समुदाय से ताल्लुक रखने वाले Charanjit Singh Channi की मुख्यमंत्री बनाया। चन्नी रूपनगर जिले के चमकौर साहिब विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। इस क्षेत्र से वह 2007 में पहली बार विधायक बने थे और तब से वह लगातार जीत रहे हैं।
सिद्धू की पसंद के चलते Charanjit Singh Channi बने सीएम
Charanjit Singh Channi नवजोत सिंह सिद्धू के काफी करीबी माने जाते हैं। और चन्नी राहुल गांधी के संपर्क में भी ज्यादा रहे हैं। जिसके चलते कांग्रेस हाईकमान ने वोटों के लिए चेहरे से ज्यादा समाज को तरजीह दी है। चन्नी दलितों में वे रविदासिया समाज से ताल्लुक रखते हैं।
बता दें कि सिद्धू के नाम को लेकर कैप्टन राजी नहीं थे, इसलिए कांग्रेस ने पंजाब में दलित कार्ड खेलकर नया दांव चला है। शिरोमणि अकाली दल ने बहुजन समाज पार्टी से विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन किया। इसलिए कांग्रेस दलित सीएम के जरिए मास्टरस्ट्रोक चला है। कांग्रेस के इस कदम से सभी विपक्षी पार्टियों को झटका लगा है।
