HomeNationalअब mayawati आईं मोदी के समर्थन में !

अब mayawati आईं मोदी के समर्थन में !

खबर संसार, नई दिल्ली: अब mayawati आईं मोदी के समर्थन में ! जी हां अब मोदी के समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ओबीसी जनगणना को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समर्थन में साथ नजर आ रही हैं। इन दिनों देश में जातिगत आधारित OBC की अलग से जनगणना की मांग हो रही है। अब मायावती इसके समर्थन में आगे आई हैं।

बसपा सुप्रीमों mayawati  ने अब ओबीसी जनगणना को लेकर केंद्र सरकार को समर्थन देने की भी बात की है। मायावती ने आज शुक्रवार को कहा कि देश में OBC समाज की अलग से जनगणना कराने की मांग पर केंद्र सरकार अगर कोई सकारात्मक कदम उठाती है तो बसपा संसद के अन्दर व बाहर से भी इसका समर्थन जरूर करेंगी।

ये भी पढ़े- अब यूपी के फिरोजाबाद का नया नाम होगा Chandranagar !

mayawati  ने किया ट्वीट

mayawati ने ट्वीट किया, ‘‘ देश में ओबीसी समाज की अलग से जनगणना कराने की मांग बसपा शुरू से ही करती रही है तथा अभी भी बसपा की यही मांग है और इस मामले में केंद्र की सरकार अगर कोई सकारात्मक कदम उठाती है तो फिर बसपा इसका संसद के अन्दर व बाहर भी समर्थन जरूर करेगी।”

नीतीश कुमार भी कर चुके हैं जातिगत जनगणना की मांग

अभी कुछ दिनों पहले ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी जातिगत आधारित जनगणना की मांग कर चुके हैं। और प्रधानमंत्री को चिट्ठी भी लिख चुके हैं।

1931 में हुई थी जातिगत आधारित जनगणना

इससे पहले देश में आजादी से पहले वर्ष 1931 में आखिरी बार जाति आधारित जनगणना हुई थी। इस आंकड़े को लेकर बताया गया है कि भारत में OBC की संख्या 52 प्रतिशत है। बता दें कि जाति के आंकड़ों के बिना काम करने में मंडल आयोग को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। और उसने सिफारिश की थी कि अगली जो भी जनगणना हो उसमें जातियों के आंकड़े इकट्ठा किए जायें।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.