HomeNationalअब ATM से कैश निकालना और भी महंगा, अब इतना कटेगा चार्ज

अब ATM से कैश निकालना और भी महंगा, अब इतना कटेगा चार्ज

खबर संसार, नई दिल्ली। अब ATM से कैश निकालना और भी महंगा, अब इतना कटेगा चार्ज बैंक ग्राहकों को एक और जोर का झटका लगने जा रहा है। अब एटीएम से पैसा निकालने पर चार्ज कटेगा। इसके लिए एक लिमिट तय की गई है। लिमिट से ज्यादा पैसे निकालने पर आप की जेब कटेगी। ये नियम अगले माह यानी 2022 से शुरू हो जाएगा। जी हां अब ATM से  कैश निकालना और महंगा होने होने जा रहा है।

ये भी पढें- कल 4 December को प्रधानमंत्री की रैली, कई परियोजनाओं का शिलान्यास

बैंक ग्राहक ATM से तय लिमिट से ज्यादा बार पैसे निकालने के बाद बैंक चार्जेज लगा सकते हैं। RBI के दिशानिर्देशों के अनुसार एक्सिस बैंक या अन्य बैंक के ATM में मुफ्त सीमा से ऊपर का फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन करने पर 21 रुपये और जीएसटी देनाी होगी। ये संशोधित दरें 1 जनवरी, 2022 से लागू हो जाएंगी। 2022 से मुफ्त लेन-देन की मासिक सीमा से अधिक होने पर 20 रुपये के जगह 21 रुपये प्रति ट्रांजेक्शन पर देने होंगे। RBI ने कहा था कि ज्यादा इंटरचेंज चार्ज और जनरल कॉस्ट बढ़ने के कारण ट्रांजेक्शन पर चार्ज बढ़ाकर 21 रुपये करने की इजाजत दी है।

ATM से मुफ्त सिर्फ 5 बार लेन-देन

ग्राहकों अपने स्वयं के बैंक ATM से हर महीने 5 मुफ्त में लेनदेन कर पाएंगे। ये वे मेट्रो शहरों में अन्य बैंक के एटीएम से तीन और गैर-मेट्रो केंद्रों में पांच मुफ्त लेनदेन भी कर सकेंगे। इसके अलावा RBI ने बैंकों को वित्तीय लेनदेन के लिए प्रति लेनदेन इंटरचेंज शुल्क 15 रुपये से बढ़ाकर 17 रुपये और सभी केंद्रों में गैर-वित्तीय लेनदेन के लिए 5 रुपये से 6 रुपये करने की इजाजत दी है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.