Friday, January 16, 2026
HomeUttarakhandअब महिलाएं उत्तराखंड की बस (bus) में करेंगी फ्री यात्रा

अब महिलाएं उत्तराखंड की बस (bus) में करेंगी फ्री यात्रा

  • कुंभ व पूर्णागिरी मेले में आने वाली महिलाओं को भी मिलेगी परिवहन निगम की बसों (bus) में निशुल्क यात्रा की सुविधा
  • उत्तराखंड बस  यात्रा  कुंभ एवं पूर्णगिरी मेले को लेकर मुख्यमंत्री ने मातृशक्ति को दी शानदार सौगात

देहरादून, खबर संसार: मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने सूबे की मातृशक्ति को एक शानदार सौगात दी है। कुंभ व पूर्णागिरी मेले के मुख्य पर्व दिवसों पर यहां महिलाओं को उत्तराखंड बस  (bus) मेें मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। मातृशक्ति के सम्मान की दिशा में मुख्यमंत्री जी का यहा कदम बेहद अहम है।

इन दिनों देवभूमि की धर्मनगरी में महाकुंभ की धूम है। बड़ी तादाद में देश विदेश के श्रद्धालू यहां पुण्य लाभ के लिए पहुंच रहे हैं। संतों के अखाड़ों का वैभव यहां की रौनक बढ़ा रहे हैं।

ये भी पढे़ं-  खुलासा – जानिए शराब के नशे में अंग्रेजी क्यों बोलने लगते हैं लोग

इस बीच सरकार ने महिलाओं के लिए फ्री बस (bus) सेवा की शानदार सौगात दी है। सरकार के बेहतर प्रबंधन में संचालित हो रहे इस भव्य आयोजन में गंगा मैया के जयकारों व मंत्रोच्चार से धर्मनगरी गुंजायमान हो रही है। कुंभ का विशेष महत्व होता है। इस दौरान यहां बड़ी तादाद में श्रद्धालू स्नान के लिए पहुंचेंगे।

आवाजाही की निशुल्क सुविधा

मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत के निर्देश पर हरिद्वार आने वाली महिलाओं के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों (bus)  में आवाजाही की निशुल्क सुविधा दी जा रही है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर पूर्णागिरी में आने वाली महिलाओं को भी बसों में आवाजाही की निशुल्क सेवा उपलब्ध रहेगी।

अभी महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा योजना शुरू की गई है, इससे मिले अनुभव के आधार पर आने वाले समय में स्कूल-कॉलेज के छात्रों और बुजुर्गों के लिए भी बस यात्रा नि:शुल्क कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.