हल्द्वानी, खबर संसार। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने प्रदेश कार्यसमिति सेमिनार के बीच प्रेसवार्ता आज एक स्थानीय होटल में प्रेसवार्ता कर मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने पर व सीएम पुष्कर सिंह धामी की प्रचंड जीत पर बधाई दी।
प्रेसवार्ता में जब खबर संसार ने प्रश्न किया कि अरब देशों के विरोध के बाद नुपुर शर्म नवीन जिंदल को बाहर का रास्ता दिखा देने से भाजपा के कार्यकर्ता निराश तो नही है तो उन्होंने प्रश्न का उत्तर यह देते हुए टाल दिया कि अभी आप कार्यसमिति से संबंधित प्रश्न पूछे।
चंपावत उप चुनाव बाबत जब पूछा तो कहा बूथ वाइस डाटा जुटाया जा रहा है। उन्होने कहा कहा सरकार के 100 दिन बाद चुनाव के बाद पहली कार्यसमिति की बैठक आज है जिसमे सीएम पुष्कर सिंह धामी भी प्रतिभाग कर रहे है।
सभी जिलों में होगी बड़ी रैली
उन्होंने कहा की प्रदेश के सभी जिलों में नौ तारीख से लेकर 12 तारीख के मध्य बड़ी-बड़ी रैलियों का आयोजन किया जाएगा इस रैली का उदेश्य केन्द्र की मोदी सरकार के आठ वर्ष में जो भी जनकल्याणकारी योजनायें चलाई जा रही है उस के बारे में सभी को बताया जायेगा।
उन्होंंने कहा की इस कार्यक्रम के जरिए जनप्रतिनिधियों व पार्टी पदाधिकारियों के लिए जनसपर्क को अगल से 75 घंटे दिए जायेगे। जिससे वे अपने क्षेत्र में जनसपर्क कर सकें व हर बूथ को मजबूत करने के लिए बूथ सशक्तिकरण का अभियान भी चलाया जाएगा।
इसे भी पढ़े- राज्यपाल गुरमीत सिंह ने ओड़िशा के राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल से भेंट की
ऐसी होगी कार्यसमिति की बैठक
- 2 दिन की प्रदेश कार्यसमिति की दी जानकारी
- आगामी कार्यक्रमों को लेकर तैयार होगी रूपरेखा
- नगर निकाय और लोकसभा चुनाव को लेकर बनाई जाएगी रणनीति
- कार्यसमिति में लाया जाएगा राजनैतिक प्रस्ताव
- प्रचंड जीत के लिए मुख्यमंत्री और राज्य की जनता का किया जाएगा धन्यवाद
- मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने पर अगले 15 दिन होंगे कई कार्यक्रम
- हर परिवार को बताई जाएगी मोदी सरकार के 8 साल की उपलब्धियां
- अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का रखा गया लक्ष्य
- प्रदेश कार्यसमिति के बाद होंगी जिला और मंडल कार्यसमिति
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए


