मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना चुनाव रिजल्ट पर कांग्रेस के पूर्व नेता और डीपीएपी अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अभी जो रुझान आ रहे हैं वो बहुत जल्द वाला ट्रेंड है मेरे ख्याल में असली ट्रेंड शाम 6-7 बजे के बाद पता चलेगा।
साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर वार किया। आजाद ने कहा कि एक चीज मैंने 20-25 दिनों में जो महसूस की कि जिस कांग्रेस को अल्पसंख्यकों का चैंपियन माना जाता था, उसने अल्पसंख्यकों के बारे में बात नहीं की।अब अल्पसंख्यक कांग्रेस के एजेंडे में नहीं हैं।
बीजेपी कभी अल्पसंख्यक की बात नहीं करती
उन्होंने कहा, ”बीजेपी कभी अल्पसंख्यक की बात नहीं करती है, लेकिन कांग्रेस जिसको चैंपियन माना जाता था अल्पसंख्यकों का, उसने बात नहीं की। ओबीसी सीएम की बात की, लेकिन अल्पसंख्यकों के बारे में नहीं किया गया। उनकी नौकरी, नेताओं की बात नहीं की।”
दोपहर ढाई बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, छत्तीसगढ़ की 90 सीटों में से बीजेपी 55, कांग्रेस 32 सीटों पर आगे चल रही है। यहां कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। वहीं मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी बीजेपी बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है।
मध्य प्रदेश में बीजेपी 161, कांग्रेस 67, बीएसपी एक सीटों पर आगे है। राजस्थान में बीजेपी 114, कांग्रेस 70 और निर्दलीय 7 और बीएसपी दो सीटों पर आगे है। तेलंगाना में कांग्रेस 64, बीआरएस 40, बीजेपी आठ, एआईएमआईएम 6 और सीपीआई एक सीट पर आगे है।
यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप
हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें



