HomeCrimeदुर्घटना में पत्नी का एक हाथ हो गया खराब तो husband ने...

दुर्घटना में पत्नी का एक हाथ हो गया खराब तो husband ने सुपारी दे पत्नी की कराई हत्या

मुंगेर, खबर संसार। सीआईएसएफ (husband) का जवान जिस पत्नी से वह बेइंतहा मोहब्बत करने का नाटक करता था उसी का खून प्रोफेशनल किलर से करवाया दिया, सुपारी देकर और वह भी पूरे सवा लाख रुपए की।

यह घटना बिहार के मुंगेर से है जहां पुलिस ने 36 घंटे के अंदर ही मर्डर मिस्ट्री की गुत्थी को न केवल सुलझा लिया बल्कि कातिलों को भी सलाख के पीछे डाल दिया। मुंगेर में 15 नबम्बर को कासिम बाजार थाना क्षेत्र के चुआबाग इलाके में एक महिला की हत्या कर दी गई थी।

36 घंटे अंदर ही पुलिस ने खुलासा

इस मामले में 36 घंटे अंदर ही पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतका के पति (husband) सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया। कासिम बाजार थाना अंतर्गत मृतका दीपिका शर्मा की हत्या में संलिप्त छ: अभियुक्तों में से पांच अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है।

मुंगेर के कासिमबाजार थाना अंतर्गत कासिमबाजार स्थित ससुराल में सुबह करीब 5 बजे ही दीपिका की हत्या घर के बाहर स्थित शौचालय में शौच जाने के क्रम में अपराधियों द्वारा गोली मारकर कर दी गई थी। मृतका के भाई कुमार भानु के लिखित आवेदन के आधार पर कासिम बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। husband

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

मुंगेर हत्याकांड में गिरफ्तार शूटर्स

शूटर गौतम कुमार ने बताया कि सीआईएसएफ धनबाद में कार्यरत मृतका का पति (husband) अपनी पत्नी की हत्या कराना चाहता था जिसके लिए सौदा 1 लाख 20 हजार रुपए में तय हुआ और एडवांस में 20 हजार रुपए मिले। सुमन कुमार 1 सप्ताह तक मृतका के ससुराल में रहकर देवर छोटू शर्मा के साथ रेकी कर रहा था।

14 नवंबर को पूरी योजना तैयार कर प्रातः शौच जाने के समय हत्या करने की बनी। शौच जाने के दौरान सुमित कुमार के द्वारा शूटर गौतम को सूचित किया गया जिसमें तीनों शूटर गौतम, संजीव एवं पतलू घर का बाउंड्री पार कर दीपिका की हत्या गोली मारकर कर दी। husband

इसे भी पढ़े-अगर आप के इस अंग (part) पर है तिल तो आप को नहीं मिलेगा अपनी पत्नी का प्यार

पूर्व में भी वर्ष 2017 में दीपिका शर्मा के मायके बरियारपुर में गोलीबारी की घटना हुई थी, उस समय मृतका 7 माह की गर्भवती थी। उक्त घटना में एक गोली उसके बाएं हाथ में लगी थी जिसके कारण उसका बायां हाथ ने काम करना बंद कर दिया गया था। इसी कारण मृतका के ससुराल वाले उसे नापसंद करने लगे थे।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.