Friday, February 13, 2026
HomeNationalस्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष ने दिया अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस

स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष ने दिया अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस

नई दिल्ली: लोकसभा स्पीकर के खिलाफ विपक्ष ने दिया अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस जी, हां सरकार और विपक्ष के बीच गतिरोध खत्म होता दिख रहा है। दो बजे से संसद सुचारू रूप से चल सकती है। विपक्ष ने लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया है। इंडिया ब्लॉक के अविश्वास प्रस्ताव नोटिस को 118 सांसदों ने समर्थन दिया है।

हालांकि ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने No confidence motion पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं। टीएमसी नेता का कहना है कि वह संसद को सुचारू रूप से चलने देने के पक्ष में हैं। सांसद गौरव गोगोई, सांसद के सुरेश, सांसद मोहम्मद जावेद ने प्रस्ताव दिया है। नियम 94c के तहत 100 से ज्यादा सांसदों ने अविश्वास प्रस्ताव पर साइन किया।

स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव

इसी बीच विपक्ष ने लोकसभा स्पीकर के खिलाफ No confidence motion का नोटिस देकर सियासी हलचल तेज कर दी है। विपक्ष का आरोप है कि सदन की कार्यवाही के संचालन में निष्पक्षता नहीं बरती जा रही। इस कदम को सरकार पर दबाव बनाने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, संसदीय परंपराओं के तहत इस प्रस्ताव पर आगे की प्रक्रिया स्पीकर और सदन के नियमों के अनुसार तय होगी।

दो बजे से क्या बदलेगा माहौल?

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि दोनों पक्षों के बीच बैकचैनल बातचीत के बाद स्थिति में नरमी आई है। अगर दो बजे से सदन सुचारू रूप से चलता है तो लंबित विधेयकों और जरूरी मुद्दों पर चर्चा संभव हो सकेगी। इससे जनता से जुड़े कई अहम फैसलों का रास्ता भी साफ हो सकता है। फिलहाल सभी की निगाहें दोपहर दो बजे पर टिकी हैं। क्या संसद में टकराव खत्म होगा या फिर अविश्वास प्रस्ताव नई बहस को जन्म देगा, यह आने वाला समय ही बताएगा।

इसे भी पढे: देहरादून में फिर से एक बड़ा हादसा होने से टला, लड़की को आई करछी से चोट

हमारे फेबुकपेज से जुडने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.